उपभोक्ता सामान बनाने वाली अग्रणी कंपनी गोदरेज इंडस्ट्रीज ने अपनी अनुषंगी इकाई नेचर्स बास्केट लिमिटेड की पूरी हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है।
गोदरेज ने बंबई स्टॉक एक्सेंज को बताया कि कंपनी ने एनबीएल की हिस्सेदारी अपनी दूसरी अनुषंगी गोदरेज एग्रोवेट लिमिटेड से हासिल की है। बहरहाल, कंपनी ने अधिग्रहण राशि का खुलासा नहीं किया है।
गोदरेज इंडस्ट्रीज ने कहा कि इस अधिग्रहण के साथ एनबीएल 100 फीसद अनुषंगी इकाई बन गई है। |