ऑयल इंडिया लिमिटेड ने उपरी असम में स्वयं सहायता समूह अभियान चलाने के लिए स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ रुरल डेवलपमेंट (सर्ड) के साथ करार किया है।
असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई और ओआईएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक एनएम बोरा की उपस्थिति में करार पर हस्ताक्षर किए गए। यह करार पिछले करार की पाँच साल की अवधि पूरा होने के बाद किया गया है।
इस नए करार के तहत ओआईएल सर्ड के जरिए 250 स्वयं सहायता समूह के संचालन के लिए एक करोड़ रुपए व्यय का बोझ उठाएगी। |