मुख पृष्ठ > खबर-संसार > शेयर बाजार > समाचार > श्रीरेणुका शुगर्स का क्यूआईपी निर्गम
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
श्रीरेणुका शुगर्स का क्यूआईपी निर्गम
चीनी एवं जैव ईंधन बनाने वाली श्री रेणुका शुगर्स लिमिटेड ने तरजीही आधार पर निजी नियोजन के जरिए 506 करोड़ रुपए जुटाये हैं।

कंपनी ने बम्बई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) को बताया कि श्री रेणुका शुगर्स की क्यूआईपी अलाटमेंट कमेटी ने गुरुवार को हुई बैठक में उक्त आशय का फैसला किया।

अलाटमेंट कमेटी ने तरजीही आधार पर पात्र संस्थागत निवेशकों को एक रुपये मूल्य वाले 3.69 करोड़ इक्विटी शेयरों को 137 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से आवंटित करने की मंजूरी दी।

कंपनी कर्नाटक के हवल्गा इकाई में अपनी शोधन क्षमता को 1,000 टन प्रतिदिन तक बढ़ायेगी।

श्रीरेणुका शुगर्स चीनी के अलावा बिजली, एथनाल और जैविक खाद्य क्षेत्र में भी कारोबार का परिचालन करती है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
बजट से पहले बाजार में बढ़त
आईपीओ:संख्या घटी, औसत आकार बढ़ा
ताकाहारा गैर कार्यकारी निदेशक
मोबाइल एनएक्सटी खरीदेगी जीएलएल
बजाज हिंदुस्तान शेयर जारी करेगी
ब्रेसकान कॉरपोरेशन का मुनाफा घटा