रियल एस्टेट कंपनी यूनिटेक ने 2500 करोड़ के ऋण में से 75 फीसदी के भुगतान के लिए मोहलत माँगी है और इस क्षेत्र के अवसरों को देखते हुए उम्मीद जताई है कि उसके पास पर्याप्त नकदी होगी। कंपनी को उक्त ऋण का भुगतान 31 मार्च को समाप्त हो रहे साल के दौरान करना है।
यूनिटेक के प्रबंध निदेशक संजय चंद्रा ने भाषा को भेजे ई-मेल में कहा कि यह मोहलत उस ऋण के लिए माँगी गई है, जिसका भुगतान चालू वित्त वर्ष में किया जाना है। इसमें से कुछ का भुगतान पहले ही किया जा चुका है।
चंद्रा ने इससे पहले दिन में कहा था कि यह रोलओवर कंपनी के कुल 8000 करोड़ रुपए के ऋण के लिए था।
उन्होंने कहा कंपनी ने कई अल्पकालिक ऋण को दीर्घकालिक में तब्दील कराया है। हम शीघ्र ही ऐसी स्थिति में होंगे, जब हमारे पास काफी नकदी होगी। |