मुख पृष्ठ > खबर-संसार > शेयर बाजार > समाचार > सेंसेक्स में 242 अंक की गिरावट
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
सेंसेक्स में 242 अंक की गिरावट
शेयर बाजारों में बिकवाली का दबाव
देश के शेयर बाजारों में मुनाफावसूली का जोर रहने से मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तीव्र गिरावट दर्ज की गई। बम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 242 अंक तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 71 अंक और टूट गए।

बाजार सूत्रों के अनुसार निवेशकों का विश्वास बहाल करने में दिक्कतें साफ नजर आ रही हैं। थोड़ा-सा बाजार संभलते ही मुनाफावसूली का जोर बन जाता है। विश्व के अन्य बाजारों की कमजोर स्थिति का भी असर है।

सत्र की शुरुआत से ही बाजार में कमजोरी झलकी और यह निरंतर बनी रही। बीएसई का सेंसेक्स सोमवार के 9928.35 अंक की तुलना में 107 अंक के नुकसान से 9821.57 अंक पर खुला और कारोबार में इसका उच्चतम स्तर 9838.38 तथा न्यूनतम 9643.56 अंक रहा।

समाप्ति पर सूचकांक कुल 241.60 अंक अर्थात 2.43 प्रतिशत के नुकसान से 9686.75 अंक रह गया। निफ्टी सत्र के शुरू में सोमवार के 3039.30 अंक की मुकाबले मामूली नीचा 3039.25 अंक पर खुला और कारोबार में ऊँचे में 3040 अंक तक चढ़ने के बाद 2957.05 अंक तक गिरा और समाप्ति पर कुल 70.65 अंक अर्थात 2.32 प्रतिशत के नुकसान से 2968.65 अंक रह गया।

बीएसई में बिकवाली का दबाव इतना अधिक था कि किसी भी वर्ग के सूचकांक को बढ़त नहीं मिल सकी। कंज्यूमर ड्यूरेबल सूचकांक 5.81 प्रतिशत टूट गया। रीयल्टी को 4.84 तथा बैंकेक्स को 3.76 प्रतिशत का झटका लगा। धातु और कैपीटल गुड्स में भी तीन प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप क्रमश: 2.58 तथा 2.56 प्रतिशत नीचे आए। एनएसई का मिडकैप 2.84 तथा जूनियर 3.78 प्रतिशत टूटा।

सत्र के दौरान बीएसई में कुल 2556 कंपनियों के शेयरों में लेन-देन हुआ। इसमें से दो तिहाई से अधिक 68.23 प्रतिशत अर्थात 1744 कंपनियों के शेयर टूटे, जबकि 28.56 प्रतिशत अथवा 730 में सुधार हुआ। मात्र 82 कंपनियों के शेयरों में स्थिरता रही। सेंसेक्स की तीस कंपनी में मात्र एक कंपनी रिलायंस आरकॉम का शेयर बढ़त में रहा। इसमें 216.15 रुपए पर 1.24 प्रतिशत अर्थात 2.65 प्रतिशत का फायदा हुआ।

सेंसेक्स में सर्वाधिक घाटा आईटी वर्ग की चौथी बड़ी कंपनी सत्यम कंप्यूटर के शेयर में रहा। यह 13.55 प्रतिशत अर्थात 22 रुपए के नुकसान से 140 रुपए रह गया। मेटास अधिग्रहण विवाद से सत्यम कंप्यूटर का शेयर बिकवाली के निशाने पर बना हुआ है। जयप्रकाश एसोसिएट्स 10.18 प्रतिशत अर्थात 8.90 प्रतिशत के नुकसान से 78.50 रुपए रह गया। टाटा मोटर्स को 7.04 प्रतिशत का नुकसान हुआ।

स्टरलाइट इंडस्ट्रीज, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, लार्सन एंड टुब्रो, डीएलएफ, आईसीआईसीआई बैंक, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, रैनबैक्सी लैब, ओएनजीसी, मारुति सुजुकी, भेल, रिलायंस इन्फ्रा, टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिन्दुस्तान यूनीलीवर, टाटा स्टील और विप्रो सेंसेक्स के घाटे वाली पहली बीस कंपनियों के शेयर थे।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 172 अंक लु़ढ़का
निक्केई 1.4 प्रतिशत ऊपर
शेयर बाजार में मामूली बढ़त
जापान में शेयर बाजार सुस्त
बाजार बुलंद, सेंसेक्स 10 हजार से ऊपर बंद
एशियाई बाजारों में गिरावट