-वेबदुनिया डेस्क
सोमवार को जापानी शेयर सूचकांक निक्केई में कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। निक्केई 1.4 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। साथ ही अमेरिका में ऑटो कंपनियों के लिए राहत पैकेज मंजूर होने की वजह से भी निवेशकों ने राहत की साँस ली है। शुक्रवार को शुरुआती बढ़त के बाद निक्केई 0.9 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ था।
अमेरिकी सरकार के ऑटो कंपनियों के लिए वित्तीय पैकेज के आश्वासन के बाद शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में बढ़त रही। एसएंडपी 500 और नैस्डैक बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि एनर्जी शेयरों में गिरावट की वजह से डाउ जोन्स सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुआ था।
शुक्रवार को डाउ जोन्स सूचकांक 26 अंक गिरकर 8,579 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स में 2.60 अंक की बढ़ोतरी रही, जबकि नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स 12 अंक चढ़कर 1,564 पर बंद हुआ।
ब्रिटेन का टॉप शेयर इंडेक्स शुक्रवार को 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ था। कच्चे तेल में गिरावट से एनर्जी कंपनियों के शेयरों के लुढ़कने की वजह से बाजार में गिरावट रही। एफटीएसई 100 करीब 44 अंक गिरकर 4,287 पर बंद हुआ। |