मुख पृष्ठ > खबर-संसार > शेयर बाजार > समाचार > जापान में शेयर बाजार सुस्त
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
जापान में शेयर बाजार सुस्त
-वेबदुनिया डेस्

शुक्रवार को जापान का इंडेक्स निक्केई सुबह के कारोबार में 1.1 प्रतिशत गिर गया। ट्रेडर इस समय संभलकर कारोबार कर रहे हैं, क्योंकि बैंक ऑफ जापान इंटरेस्ट रेट पर फैसला करने वाला है।

सुबह के कारोबार में निक्केई इंडेक्स 94 अंक गिरकर 8,572 पर था। ब्रॉडर इंडेक्स टॉपिक्स 0.4 प्रतिशत गिरकर 835 पर था।

अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिर गए। कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट से एनर्जी कंपनियों के शेयर्स में तेज गिरावट है। साथ ही एस एंड पी ने कहा है कि वो जनरल इलेक्ट्रिक की क्रेडिट रेटिंग 'AAA' से घटा सकती है। इस खबर के बाद जनरल इलेक्ट्रिक के शेयर 8.2 प्रतिशत गिर गए।

डाउ जोंस इंडेक्स लगभग ढाई प्रतिशत गिरकर 8,604 पर पहुँचा। एस एंड पी 500 इंडेक्स भी 2.12 प्रतिशत गिरकर 885 पर बंद हुआ। नैस्डैक ने भी 1.71 प्रतिशत की गिरावट दिखाई।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
बाजार बुलंद, सेंसेक्स 10 हजार से ऊपर बंद
एशियाई बाजारों में गिरावट
शेयर बाजार थमा, सेंसेक्स 262 अंक टूटा
निक्केई में बढ़त के साथ कारोबार
सेंसेक्स दस हजार अंक के कर‍ीब
बाजार बेधड़क, सेंसेक्स का शतक