-वेबदुनिया डेस्क
एशिया में शुक्रवार को जापान का निक्केई भारी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार में निक्केई 233 अंकों की गिरावट के साथ 8,233 पर कारोबार करता देखा गया।
कॉस्पी और स्ट्रेट्स टाइम्स भी शुरुआती कारोबार में लुढ़कते दिखाई दिए। कॉस्पी 29 अंक नीचे 1019 पर और स्ट्रेट्स 72 अंक नीचे 1745 पर कारोबार कर रहा था।
लेकिन ऑस्ट्रेलियाई बाजार अमेरिकी बाजारों में मामूली सुधार को देखते हुए बढ़त के साथ खुले। ऑस्ट्रलिया का S&P/ASX200 46 अंक चढ़कर 4,0207 पर खुला। शुरुआती कारोबार में बैंकिंग स्टॉक्स में रैली देखने को मिली।
गुरुवार को अमेरिकी बाजार काफी उतार-चढ़ाव नजर आया। एक तरफ तो निवेशकों में रिसेशन का डर दिखाई दिया तो दूसरी तरफ बारगेनिंग ऑफर के लिए बाजार की तरफ दोबारा रुख करते दिखे।
डाउ जोन्स में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन अंत में बढ़त के साथ बंद हुआ। गुरुवार को डाउ जोन्स 172 अंक की बढ़त लेकर 8,691 पर बंद हुआ।
वहीं S&P 500 1.26 प्रतिशत बढ़कर 908 पर बंद हुआ। नैस्डैक इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुआ। नैस्डैक 0.73 फीसदी की गिरावट के साथ 1,603 पर सिमटा। |