- वेबदुनिया न्यूज कांग्रेस द्वारा वित्तीय संकट से निपटने के लिए जारी किए गए राहत पैकेज का कोई असर अमेरिकी शेयर बाजारों पर नहीं दिखाई पड़ रहा है।
अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट का दौर आज भी जारी रहा। डाओ जोंस में 5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। वह चार साल में पहली बार 10000 हजार के नीचे आ गया। नैस्डेक में भी भारी गिरावट जारी रही।
स्टैंडर्ड ऐंड पूअर्स 500 सूचकांक 42.34 अंक के नुकसान से 1056.89 अंक रह गया। नास्दाक कम्पोजिट सूचकांक में 1862.96 अंक पर 84.43 अंक की गिरावट दर्ज की गई।
अमेरिकी शेयर बाजारों में आई गिरावट का असर दुनियाभर के बाजारों में देखा जा रहा है। सभी एशियाई बाजारों में आज शुरुआती गिरावट देखी गई। निक्कई में 241 अंकों की शुरुआती गिरावट देखी गई और यह पाँच साल में पहली बार 10 हजार के नीचे आ गया।
भारतीय शेयर बाजार की हालत भी पतली नजर आ रही है। निवेशकों का विश्वास कमजोर होने से बाजार में पूँजी की कमी हो गई है।
इस स्थिति से निबटने के लिए सेबी ने सोमवार को पी-नोट्स से प्रतिबंध हटाने सहित कुछ कड़े कदम उठाए हैं, जिनका असर आगामी समय में भारतीय बाजार पर दिखाई देने की संभावना है। |