शेयर बाजार नियामक सेबी ने डिम्यूचुअलाइज्ड स्टॉक एक्सचेंजों में निवेश की सीमा कुछ निश्चित निवेशकों के वर्ग के लिए बढ़ाकर पंद्रह फीसदी कर दी है, जो पहले पाँच फीसदी थी। इन वर्गों में बैंक और बीमा कंपनियाँ शामिल हैं।
सेबी के अध्यक्ष सीबी भावे ने बताया एक्सचेंजों में प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए बोर्ड ने छह वर्ग के शेयरधारकों के लिए निवेश सीमा बढ़ाकर 15 फीसदी कर दी है।
उन्होंने कहा इसमें पात्र निवेशकों में पब्लिक रीफिनांसिंग इंस्टीट्यूशन स्टॉक एक्सचेंज डिपाजिटरीज क्लियरिंग कॉरपोरेशन बैंक और बीमा कंपनियाँ शामिल हैं। |