-वेबदुनिया डेस्क शेयर बाजारों में गिरावट का सीधा असर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के शेयरों पर भी देखने को मिल रहा है। सोमवार को शुरुआती कारोबार में कंपनी के शेयर 1700 रुपए के नीचे तक चले गए थे।
शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव भरे माहौल में आरआईएल के शेयर 1740 रुपए पर खुले। जल्द ही कंपनी के शेयर 1703 रुपए के निचले स्तर पर आ गए। हालाँकि इनमें थोड़ा सुधार हुआ और ये 11 बजकर 4 मिनट पर कंपनी के शेयर 1719 रुपए पर थे। बाजार के बंद होने के समय तक रिलायंस का शेयर 1657 रुपयों पर बंद हुआ और इसमें 6.24 फीसदी की गिरावट देखी गई।
गौरतलब है कि आरआईएल के शेयरों में शुक्रवार को भी 7.6 परसेंट की गिरावट देखी गई थी। ब्रोकरों का कहना है कि रिलायंस के शेयरों को 1700 रुपए का सपोर्ट लेवल हासिल हो सकता है। |