मुख पृष्ठ > खबर-संसार > शेयर बाजार > समाचार > एशियाई बाजारों में गिरावट
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
एशियाई बाजारों में गिरावट
-वेबदुनिया डेस्‍
वाल स्‍ट्रीट राहत पैकेज मंजूर किए जाने के बाद भी सोमवार की सुबह एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट का नजारा दिखा। निक्‍केई, हैंगसैंग, कोस्‍पी और स्‍ट्रेट टाइम्‍स जैसे सूचकांकों में तीन फीसदी से भी ज्‍यादा की गिरावट देखी गई है।

टोक‍ियो शेयर बाजार में कैनन, टोयोटा और केसेरा कंपनियों के स्‍टॉक में भारी बिकवाली हो रही है। अमेरिकी बाजारों में गिरावट से माना जा रहा है कि अमेरिकी वित्तीय संकट का दायरा बढ़ रहा है। बाजार को चिंता में डालने वाली बात यह है कि कॉरपोरेट परिणाम भी उत्‍साहजनक नहीं दिख रहे हैं।

अमेरिकी शेयर बाजारों में पिछला हफ्ता सात साल के निचले स्‍तर पर बंद हुआ।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
तकनीकी चौकसी
अमेरिकी संकट का दीर्घकाल में भारत पर पड़ेगा बड़ा असर
आर्थिक नहीं मनोवैज्ञानिक फायदा होगा
शेयर बाजार को डुबाने के पीछे कौन?
भारतीय कंपनियों के अरबों डूबे
बेलआउट पैकेज 2 हजार अरब डॉलर का