- राजीव गुप्ता अमेरिकी ठंड से हिन्दुस्तानी शेयर बाजार जटिल निमोनिया की गिरफ्त में है और इसके ठीक होने में काफी समय लग सकता है तब तक आने वाली कोई भी बढ़त को रिलीफ रैली ही समझें।
एचडीएफसी बैंक : 1273 पर स्थित अंश की मध्यम अवधि की प्रवृत्ति बेहतर स्थिति में है और नीचे में इसे 1100 पर अच्छा समर्थन मिल रहा है। गिरावट के चलते इसने 890 का न्यूनतम स्तर बनाया। गिरावट में आने से पहले इसने 1825 का उच्चतम स्तर बनाया था। निवेशक अंश को लंबी अवधि के लिए रखे रह सकते हैं। 1400 के ऊपर इसमें गति मिल सकती है और यह 1460 और 1550 तक जा सकता है।
हीरो होंडा : 882 पर स्थित अंश की लंबी से मध्यम अवधि की प्रवृत्ति बेहतर स्थिति में है और नीचे में इसे 785 पर अच्छा समर्थन मिल रहा है। गिरावट के चलते इसने 561 का न्यूनतम स्तर बनाया। गिरावट में आने से पहले उसने 950 का उच्चतम स्तर बनाया था। निवेशक अंश को लंबी अवधि के लिए रखे रह सकते हैं। 895 के ऊपर इसमें गति मिल सकती है और यह 920 और 940 तक जा सकता है।
हिन्द कंस्ट्रक्शन : 70 पर स्थित अंश दबाव में बना हुआ है और गिरावट के चलते इसने 67 का न्यूनतम स्तर बनाया। गिरावट में आने से पहले इसने 279 का उच्चतम स्तर बनाया था। अंश की मुख्य प्रवृत्ति अभी भी गिरावट की ही है। अतः निवेशक अंश में नए निवेश से परहेज करने की कोशिश करें। ऊपर में 82 का नजदीकी प्रतिरोध है और इसके ऊपर यह 89 और 101 तक जा सकता है। नीचे में यह 66, 63 और 57 तक जा सकता है।
इंडिया बुल : 145 पर स्थित अंश दबाव में बना हुआ है और गिरावट के चलते इसने 144 का न्यूनतम स्तर बनाया। गिरावट में आने से पहले इसने 1028 का उच्चतम स्तर बनाया था। अंश की मुख्य प्रवृत्ति अभी भी गिरावट की ही है अतः निवेशक अंश में नए निवेश से परहेज करने की कोशिश करें। ऊपर में 187 का नजदीकी प्रतिरोध है और इसके ऊपर यह 213 और 250 तक जा सकता है। नीचे में गिरावट जारी रहने पर यह 134, 116 और 88 तक जा सकता है।
ल्यूपिन लि. : 767 पर स्थित अंश की लंबी से मध्यम अवधि की प्रवृत्ति बेहतर स्थिति में है और नीचे में इसे 700 पर अच्छा समर्थन मिल रहा है। गिरावट के चलते इसने 429 का न्यूनतम स्तर बनाया। गिरावट में आने से पहले इसने 755 का उच्चतम स्तर बनाया था। निवेशक अंश को लंबी अवधि के लिए रखे रह सकते हैं। 780 के ऊपर इसमें गति मिल सकती है और यह 790, 801 और 822 तक जा सकता है।
एमटीएनएल : 83 पर स्थित अंश दबाव में बना हुआ है और गिरावट के चलते इसने 80 का न्यूनतम स्तर बनाया। पहले इसने 219 का उच्चतम स्तर बनाया था। अंश की मुख्य प्रवृत्ति अभी भी गिरावट की ही है अतः निवेशक अंश में नए निवेश से परहेज करने की कोशिश करें। ऊपर में 88 का नजदीकी प्रतिरोध है और इसके ऊपर यह 91, 94 और 101 तक जा सकता है। नीचे में गिरावट जारी रहने पर यह 78, 75 और 70 तक जा सकता है।
सेसा गोआ : 108 पर स्थित अंश दबाव में बना हुआ है और गिरावट के चलते इसने 99 का न्यूनतम स्तर बनाया। गिरावट में आने से पहले इसने 219 का उच्चतम स्तर बनाया था। अंश की मुख्य प्रवृत्ति अभी भी गिरावट की ही है अतः निवेशक अंश में नए निवेश से परहेज करने की कोशिश करें। ऊपर में 122 का नजदीकी प्रतिरोध है और इसके ऊपर यह 130 और 143 तक जा सकता है। नीचे में गिरावट जारी रहने पर यह 101 और 92 तक जा सकता है। |