अमेरिकी शेयर बाजारों में सूचीबद्ध भारतीय कंपनियों को विगत सप्ताह के दौरान लगभग 10 अरब डॉलर की हानि हुई है, जहाँ प्रमुख आईटी कंपनी इंफोसिस को ही अकेले दो अरब डॉलर का घाटा सहना पड़ा है।
न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज (एनवाईएसई) और नैस्डेक में सूचीबद्ध 16 भारतीय कंपनियों का सम्मिलित बाजार पूँजीकरण घटकर 78.9 अरब डॉलर रह गया, जो सप्ताह के आरंभ में 88.7 अरब डॉलर था।
विश्लेषकों का मानना है कि भारतीय एडीआर (अमेरिकी डिपोजेटरी रिसीट) को जो घाटा हुआ है, उसका मुख्य रूप से कारण अमेरिकी शेयर बाजार के धराशायी होना है, जो अधिकांशतः व्यापक बाजार रुख के अनुरूप है।
इन कंपनियों में से लगभग आधा दर्जन आईटी और आईटी आधारित सेवा कंपनियों को सप्ताह के दौरान अपने बाजार मूल्य में चार अरब डॉलर का घाटा सहना पड़ा है। |