मुख पृष्ठ > खबर-संसार > शेयर बाजार > समाचार > सेंसेक्स में 66 अंक की गिरावट
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सेंसेक्स में 66 अंक की गिरावट
एशियाई शेयर बाजारों से मंदी के समाचारों के साथ ही यहाँ धातु, कंज्यूमर ड्यूरेबल, आईटी, आटोमोबाइल और कैपिटल गुड्स कंपनियों के शेयरों में बिकवाली का दबाव रहने से मुंबई शेयर बाजार (बीएसई) तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में सोमवार को गिरावट का रुख रहा। बीएसई सेंसेक्स 66 अंक और एनएसई निफ्टी 11 अंक नीचे बंद हुए।

अमेरिका के शेयर बाजारों में शुक्रवार की गिरावट और एशियाई शेयर बाजारों के नीचे रहने के बीच सेंसेक्स और निफ्टी नीचे में खुले तथा सीमित उठापटक के बीच नुकसान में रहे।

सेंसेक्स सत्र की शुरुआत में शुक्रवार के 14564.53 अंक की तुलना में 14412.99 अंक पर खुला और ऊपर में 14547.41 अंक तक चढ़ने के बाद नीचे में 14281.10 अंक तक गिरा और समाप्ति पर कुल 66.02 अंक अर्थात 0.45 प्रतिशत नुकसान में 14498.51 अंक पर बंद हुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप में लगभग स्थिरता रही।

अन्य वर्गों में धातु सूचकांक 133.91 अंक नीचे आया। कंज्यूमर ड्यूरेबल में 40.17 अंक, आईटी में 12.58 अंक और ऑटोमोबाइल 12.58 अंक नीचे रहे। एनएसई का निफ्टी शुक्रवार के 4360 अंक की तुलना में 4356.210 अंक पर नीचा खुला और ऊपर में 4365 अंक तथा नीचे में 4281.35 अंक तक गिरने के बाद कुल 11.35 अंक अर्थात 0.26 प्रतिशत घटकर 4348.65 अंक पर बंद हुए। एनएसई के मिडकैप में 0.27 अंक की बढ़त और जूनियर में 0.40 प्रतिशत का नुकसान रहा।

सेंसेक्स में गिरावट के बावजूद लघु कंपनियों के शेयरों को मिले समर्थन से बीएसई का रुख सकारात्मक रहा। सत्र में कुल 2677 कंपनियों के शेयरों में कामकाज हुआ। इसमें से 49.72 प्रतिशत अर्थात 1331 में फायदा 46.69 प्रतिशत अथवा 1250 में घाटा और 96 कंपनियों के शेयरों में स्थिरता रही। सेंसेक्स की तीस कंपनियों में 12 लाभ 18 के शेयर घाटे में रहे। एशियाई शेयर बाजारों में हांगकांग का हैंगसैंग 1.7 प्रतिशत, चीन का शंघाई कम्पोजिट 3.01 प्रतिशत और जापान का निक्केई 1.8 प्रतिशत नीचे आए।

सेंसेक्स में सर्वाधिक नुकसान औषधि कंपनी रैनबैक्सी लैबोरेटरीज के शेयर में 3.61 प्रतिशत रहा। कंपनी का शेयर 18.70 रुपए गिरकर 499.80 रुपए रह गया। टाटा स्टील 2.67 प्रतिशत अर्थात 16.05 रुपए घटकर 584.30 रुपए पर बंद हुआ। अगस्त माह के दौरान कंपनी की वाहन बिक्री में 9.2 प्रतिशत की गिरावट के समाचारों के बीच यात्री कार वर्ग की अग्रणी मारुति सुजुकी के शेयर में 633.75 रुपए पर 2.56 प्रतिशत अथवा 16.65 रुपए निकल गए।

भारती एयरटेल, रिलायंस कम्युनिकेशंस, इन्फोसिस टेक्नोलॉजी, हिन्दुस्तान यूनीलीवर, टाटा पॉवर, एनटीपीसी, एलएंडटी, आईसीआईसीआई बैंक, जयप्रकाश एसोसिएट्स, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी के शेयर सेंसेक्स के अन्य घाटे वाले शेयर थे।

सर्वाधिक फायदा सेंसेक्स की सूची में आईटीसी लिमिटेड के शेयर को हुआ। कंपनी का शेयर 1.62 प्रतिशत अर्थात 3.05 रुपए की बढ़त से 191.65 रुपए पर पहुँच गया। एचडीएफसी बैंक 18.85 रुपए अर्थात 1.48 प्रतिशत बढ़कर 1296.10 रुपए पर बंद हुआ। भेल, एसबीआई, सत्यम कंम्प्यूटर, ओएनजीसी, एसीसी, विप्रो, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, डीएलएफ, टीसीएस और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी फायदे में रहे।
और भी
सेंसेक्स में 516 अंक का उछाल
सेंसेक्स ने लगाया 248 अंक का गोता
बाजार को झटका, सेंसेक्स 185 अंक लुढ़का
सेंसेक्स 32 अंक चढ़ा
सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली बढ़त
शेयर बाजारों में नहीं बढ़ेगी निवेश सीमा