मुख पृष्ठ > खबर-संसार > शेयर बाजार > समाचार > सेंसेक्स में 516 अंक का उछाल
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सेंसेक्स में 516 अंक का उछाल
लंबे अरसे बाद विदेशी संस्थागत निवेशकों की अच्छी खरीद के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोरदार तेजी की खबरों के बीच देश के शेयर बाजारों ने शुक्रवार को लंबी छलाँग लगाई। बम्बई शेयर बाजार (बीएसई) के सेंसेक्स ने 516.19 अंक तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने 146 अंक की दौड़ लगाई।

अमेरिका के शेयर बाजारों में गुरुवार को अच्छी तेजी थी। एशियाई शेयर बाजार भी मजबूत थे। इसका अनुसरण करते हुए यहाँ के शेयर बाजार भी ऊँचे खुले और फिर पूरे सत्र के दौरान पीछे मुड़कर नहीं देखा। अट्ठाईस सप्ताह से लगातार बढ़ रही महँगाई को भी हल्का ब्रेक लगने का फायदा बाजार को मिला। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आँकड़े भी बाजार की उम्मीदों के अनुरूप रहे। इसे देखते हुए शेयर बाजारों ने उड़ान जारी रखी।

बाजार सूत्रों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक लंबे अरसे के बाद अच्छी खरीदारी करते देखे गए। इसे देखते हुए सेंसेक्स कल के 14008.34 अंक की तुलना में 270 अंक ऊपर 14279.02 अंक पर खुला और इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। ऊँचे में 14586.16 अंक तक चढ़ने के बाद इसकी तुलना में मामूली घटकर समाप्ति पर सेंसेक्स कुल 516.19 अंक अर्थात 3.67 प्रतिशत बढ़कर 14564.53 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप और स्मालकैप ने क्रमशः 133.44 अंक तथा 109.34 अंक की दौड़ लगाई।

बीएसई में लिवाली का इतना जोर था कि इसके किसी भी वर्ग के सूचकांक में गिरावट नहीं रही। धातु सूचकांक सर्वाधिक 422.87 अंक बढ़ा। बैंकेक्स ने 413.28 अंक की छलाँग लगाई तो रियलिटी 242.18 अंक ऊपर रहा। ऑइल एंड गैस 251.67 अंक तथा आईटी 113.36 अंक ऊपर बंद हुए। एनएसई का निफ्टी 146 अंक अर्थात 3.46 प्रतिशत बढ़कर कल के 4214 अंक की तुलना में 4360 अंक पर पहुँच गया। निफ्टी मिडकैप में 3.56 प्रतिशत जूनियर में 3.73 अंक का उछाल आया।

एशियाई शेयर बाजारों में हांगकांग का हैंगसैंग 1.4 प्रतिशत, चीन का शंघाई कम्पोजिट 2.01 प्रतिशत और जापान का निक्केई 2.4 प्रतिशत ऊपर रहे। यूरोप के शेयर बाजार भी ऊँचे खुले।

बीएसई में सत्र के दौरान कुल 2742 कंपनियों के शेयरों में कामकाज हुआ। इसमें से 67.21 प्रतिशत अर्थात 1843 कंपनियों के शेयर बढ़े, जबकि 29.07 प्रतिशत यानी 797 में नुकसान और 102 में स्थिरता रही। सेंसेक्स की जोरदार छलाँग से इसमें शामिल सभी तीस कंपनियों के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई।

सेंसेक्स में सर्वाधिक बढ़त अग्रणी अधिसूचित बैंक एसबीआई के शेयर में 7.19 प्रतिशत रही। बैंक का शेयर 94.15 रुपए बढ़कर 1325 रुपए पर पहुँच गया। रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर में 991.15 रुपए पर 5.97 प्रतिशत अर्थात 55.85 रुपए का फायदा हुआ। आईसीआईसीआई बैंक 5.93 प्रतिशत अर्थात 37.60 रुपए लाभ से 671.50 रुपए पर पहुँच गया।

टाटा मोटर्स, डीएलएफ, जयप्रकाश एसोसिएट्स, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील, भेल, विप्रो, एचडीएफसी, भारती एयरटेल, एलएंडटी, टाटा पॉवर, सत्यम कम्प्यूटर, मारुति सुजूकी, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज, रिलायंस, इन्फोसिस टेक्नोलॉजीस और एनटीपीसी के शेयर सेंसेक्स के फायदे वाले पहले बीस शेयरों में रहे।
और भी
सेंसेक्स ने लगाया 248 अंक का गोता
बाजार को झटका, सेंसेक्स 185 अंक लुढ़का
सेंसेक्स 32 अंक चढ़ा
सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली बढ़त
शेयर बाजारों में नहीं बढ़ेगी निवेश सीमा
तकनीकी चौकसी