धातु, ऊर्जा, तेल और भारी उद्योग में भारी बिकवाली के बीच तेजड़ियों के समर्थन से बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सूचकांक (सेंसेक्स) 48.86 अंक बढ़कर 14450.35 अंक पर बंद हुआ। राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई) का निफ्टी 7.9 अंक बढ़कर 4335.35 अंक पर रहा। हालाँकि बीएसई में कारोबार के दौरान रियलटी, बैंकेक्स, एमएफसीजी, टेलीकॉम और ऑटो वर्ग से सेंसेक्स को भी समर्थन मिला।
सामान्य तौर पर यूरोपीय शेयर बाजार गिरावट में और एशियाई बाजार मजबूती में थे। यूरोपीय संघ का एफटीएसई यूरो नेक्स्ट 0.2 प्रतिशत, फाँस 0.57 प्रतिशत और जर्मनी 0.23 प्रतिशत गिरावट में था। ब्रिटेन का शेयर बाजार बंद रहा। एशिया में शंघाई कंपोजिट इंडैक्स 0.34 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसैंग 3.5 प्रतिशत और जापान का निक्की 1.7 प्रतिशत बढ़ गया। ऑस्ट्रेलिया का आस्सी 1.7 प्रतिशत ऊँचा रहा। हालाँकि पाकिस्तान का केएसई का 1.8 प्रतिशत नीचा रहा।
बीएसई में सुबह कारोबार 14643.37 अंक से शुरू हुआ जो 14672.69 अंक की ऊँचे में और 14416.20 अंक के नीचे में गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 48.86 अंक अर्थात 0.34 प्रतिशत बढ़ते हुए 14450.35 अंक पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी दिवस में सेंसेक्स 14401.49 अंक पर रहा था।
एनएसई में निफटी का कारोबार 4317.95 अंक से शुरू हुआ। यह पिछले कारोबारी दिवस के 4327.45 अंक पर 7.9 अंक अर्थात 0.18 प्रतिशत बढ़कर 4335.35 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में पूरे कारोबार के दौरान सेंसेक्स मजबूती में बना रहा। कारोबार के दौरान 1322 कंपनियों के शेयर लाभ में और 1312 कंपनियों के शेयर घाटे में रहे, जबकि 89 कंपनियों के शेयरों मे कोई अंतर नहीं आया। कारोबारियों ने बताया कि 3229 करोड़ रुपयों का कारोबार हुआ।
रियलटी 98.79 अंक बढ़कर 5043.52 अंक, बैंकेक्स 89.96 अंक बढ़कर 6745.42 अंक, ऑटो 26.33 अंक चढ़कर 3865.85 अंक, टेकनोलॉजी 23.05 अंक बढ़कर 3020.76 अंक और मिडकैप 14.36 अंक चढ़कर 5741.21 अंक हो गया।
धातु 120.56 अंक फिसलकर 12243.37 पर, सीजी 67.87 अंक गिरकर 11857.49 अंक पर, ऑयल एंड गैस 56.47 अंक गिरकर 9885.19 अंक पर, उर्जा 24.80 अंक गिरकर 2573.16 अंक पर और पीएसयू 23.40 अंक गिरकर 6687.07 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान एचडीएफसी 82.75 रुपए, ग्रासिम 28.45 रुपए, एचडीएफसी बैंक 13.40 रुपए, आईसीआईसीआई बैंक 14.40 रुपए, एसबीआई 11.20 रुपए, डीएलएफ 11.25 रुपए, टाटा मोटर्स 8.70 रुपए, इंफोसिस 8.00 रुपए, सत्यम 6.90 रुपए और रिलायंस इंप्रा 6.35 रुपए प्रति शेयर बढ़ गए। इसके उलट टाटा पावर को 29.85 रुपए, भेल को 27.40 रुपए, रिलायंस को 14.70 रुपए, रैनबैक्सी 10.70 रुपए, टाटा स्टील 8.85 रुपए, स्टरलाइट 8.30 रुपए और मारुति सुजुकी को 7.35 रुपए प्रति शेयर का घाटा हुआ। |