सरकार और बाजार नियामक सेबी द्वारा शेयर बाजारों में एकल निवेशक- व्यक्तिगत या संस्थागत की निवेश सीमा निकट भविष्य में बढ़ाए जाने के आसार नहीं हैं। वर्तमान में शेयर बाजार में पाँच फीसदी तक हिस्सेदारी ली जा सकती है।
एक आधिकारिक सूत्र ने बताया यद्यपि शेयर बाजारों में एकल निवेशक की निवेश सीमा मौजूदा पाँच फीसदी से बढ़ाकर 15-20 फीसदी करने का मुद्दा चर्चा के लिए सामने पेश किया गया, लेकिन नियामक की चिंता है कि लाभ कमाने वाली कंपनी को आम जनता के निवेश प्लेटफार्म में कितनी हिस्सेदारी की अनुमति दी जा सकती है।
वर्तमान में शेयर बाजारों में विदेशी निवेश की सीमा 49 फीसदी है। इस सीमा के भीतर स्टॉक एक्सचेंजों कुल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश 26 फीसदी तक हो सकता है, जबकि कुल विदेशी संस्थागत निवेश 23 फीसदी से अधिक नहीं हो सकता। और कोई भी एक निवेशक एक्सचेंज में पाँच फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी नहीं खरीद सकता।
|