- राजीव गुप्ता
सेंसेक्स में अभी भी गिरावट की प्रवृत्ति 14401 पर स्थित सेंसेक्स पुनः दबाव में आ चुका और इसकी मुख्य प्रवृत्ति अभी भी गिरावट की ही है और 14825 और 15580 के स्तर प्रमुख प्रतिरोध हो चुका है और इनके ऊपर ही अब सेंसेक्स में सुधार दिखाई देगा। गिरावट जारी रहने पर यह 14065, 13820 और 13475 तक नीचे आ सकता है।
आने वाले दिनों में बाजार में गिरावट का रुख बना रह सकता है, परंतु अल्पअवधि के सुधार देखने में आ सकते हैं। विदेशी बाजारों की स्थिति अभी भी हमारे बाजारों को प्रभावित करने की स्थिति में है। लंबी अवधि के निवेशक अभी भी बाजार से अपने को दूर ही रखें।
सन फार्मा : 1449 पर स्थित अंश बढ़त में बना हुआ है और इसने बढ़ते हुए अपने नजदीकी प्रतिरोधों को ब्रेक करते हुए 1529 का टॉप बनाया है। निवेशक अंश को लंबी से मध्यम अवधि के लिए रखे रहें और गिरावट पर नए निवेश पर विचार कर सकते हैं। नीचे में 1410 और 1360 के समर्थन प्रमुख हैं।
वीडियोकॉन फाइनेंस : 274 पर स्थित अंश दबाव में बना हुआ है और सुधार से पहले इसने 242 का न्यूनतम स्तर बनाया। गिरावट में आने से पहले इसने 868 का उच्चतम स्तर बनाया था। अंश की मुख्य प्रवृत्ति अभी भी गिरावट की ही है, अतः निवेशक अंश में नए निवेश से परहेज करने की कोशिश करें। ऊपर में 290 और 310 के प्रमुख प्रतिरोध हैं।
यूनीटेक : 159 पर स्थित अंश दबाव में बना हुआ है और सुधार से पहले इसने 135 का न्यूनतम स्तर बनाया। गिरावट में आने से पहले इसने 547 का उच्चतम स्तर बनाया था। अंश की मुख्य प्रवृत्ति अभी भी गिरावट की ही है, अतः निवेशक अंश में नए निवेश से परहेज करने की कोशिश करें। ऊपर में 171 और 191 के प्रमुख प्रतिरोध हैं।
रोल्टा : 334 पर स्थित अंश दबाव से बाहर निकलने की कोशिश में है, परंतु सुधार से पहले इसने 224 का न्यूनतम स्तर बनाया। गिरावट में आने से पहले इसने 390 का उच्चतम स्तर बनाया था। अंश की मुख्य प्रवृत्ति अभी भी दिशाहीनता की है, अतः निवेशक अंश में नए निवेश के लिए थोड़ा और इंतजार करें। नीचे में 307 और 295 के समर्थनों का ध्यान रखें।
टाटा मोटर्स : 425 पर स्थित अंश दबाव में बना हुआ है और सुधार से पहले इसने 374 का न्यूनतम स्तर बनाया। गिरावट में आने से पहले इसने 840 का उच्चतम स्तर बनाया था। अंश की मुख्य प्रवृत्ति अभी भी गिरावट की ही है, अतः निवेशक अंश में नए निवेश से परहेज करने की कोशिश करें। ऊपर में 444 और 460 के प्रमुख प्रतिरोध हैं।
सन टीवी : 241 पर स्थित अंश दबाव में बना हुआ है और सुधार से पहले इसने 228 का न्यूनतम स्तर बनाया। गिरावट में आने से पहले इसने 441 का उच्चतम स्तर बनाया था। अंश की मुख्य प्रवृत्ति अभी भी गिरावट की ही है, अतः निवेशक अंश में नए निवेश से परहेज करने की कोशिश करें। ऊपर में 262 और 277 के प्रमुख प्रतिरोध हैं।
पार्श्वनाथ डेवलपर्स : 114 पर स्थित अंश दबाव में बना हुआ है और सुधार से पहले इसने 99 का न्यूनतम स्तर बनाया। गिरावट में आने से पहले इसने 598 का उच्चतम स्तर बनाया था। अंश की मुख्य प्रवृत्ति अभी भी गिरावट की ही है, अतः निवेशक अंश में नए निवेश से परहेज करने की कोशिश करें। ऊपर में 121 और 133 के प्रमुख प्रतिरोध हैं।
|