मुख पृष्ठ > खबर-संसार > शेयर बाजार > समाचार > गिरावट थमी, सेंसेक्स का शतक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
गिरावट थमी, सेंसेक्स का शतक
एशियाई शेयर बाजारों में आई चमक के बीच धातु, रियलिटी, बैंक, ऑइल एंड गैस और इंजीनियरिंग कंपनियों के शेयरों को मिले जोरदार समर्थन से बुधवार को देश के शेयर बाजारों में पिछले पाँच कारोबारी दिवसों से चला आ रहा गिरावट का सिलसिला थमा।

बम्बई शेयर बाजार (बीएसई) के सेंसेक्स तेजी का शतक लगाया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 48 अंक ऊँचा बंद हुआ। अमेरिका में मंगलवार की गिरावट के बावजूद एशियाई शेयर बाजार ऊँचे खुले और इसका असर यहाँ भी देखा गया। हालाँकि कच्चे तेल के दामों में फिर से तेजी दिखी और महँगाई के बारे में कल जारी होने वाले अनुमान भी ऊपर दिखाए जा रहे हैं।

इस सबके बावजूद रियलिटी, धातु, इंजीनियरिंग, ऑइल एंड गैस के साथ ही बैंकिंग क्षेत्र के शेयरों को मिले अच्छे समर्थन से शेयर बाजार पाँच दिनों की गिरावट को तोड़ने में सफल रहे।

सेंसेक्स कल के 14543.73 अंक की तुलना में 14610.57 अंक पर ऊपर खुला। पिछले कुछ दिनों की तरह कारोबार और उठापटक सीमित दिखी। ऊँचे में सेंसेक्स 14746.20 अंक तथा नीचे में 14584.03 अंक तक गिरने के बाद समाप्ति पर कुल 0.92 प्रतिशत अर्थात 134.50 अंक बढ़कर 14678.23 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप और स्मालकैप में क्रमशः 60.05 तथा 53.49 अंक का इजाफा हुआ। इंजीनियरिंग सूचकांक 207.11 तथा धातु 202.85 अंक ऊपर बंद हुए। बैंकेक्स में 43.60, ऑइल गैस में 44.56 तथा हैल्थकेयर में 69.97 अंक की बढ़त रही। एफएमसीजी में 1.14 अंक की गिरावट आई।

एनएसई का निफ्टी 47.50 अंक अर्थात 1.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4415.75 अंक पर पहुँच गया। सत्र की शुरुआत में यह कल के 4368.25 अंक की तुलना में 4365.45 अंक पर नीचा खुला और यही सत्र का निम्न स्तर भी रहा। इस दौरान ऊँचे में निफ्टी 4434.90 अंक तक गया। इसके मिडकैप 50 और जूनियर में क्रमशः 28.10 तथा 71.55 अंक की बढ़त दर्ज की गई।

चीन सरकार द्वारा अर्थव्यवस्था को मंदी की गिरफ्त से उबारने के लिए पैकेज की घोषणा से शंघाई कम्पोजिट सूचकांक ने 7.63 प्रतिशत की जोरदार छलाँग लगाई। हांगकांग का हैंगसैंग 2.2 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। जापान के निक्केई में हल्की गिरावट और ब्रिटेन के शेयर बाजार भी मजबूत नजर आए।

बीएसई में सत्र के दौरान 2718 कंपनियों के शेयरों में सौदे हुए। इसमें से 61.30 प्रतिशत अर्थात 1666 कंपनियों के शेयर बढ़े, जबकि 35.65 प्रतिशत अर्थात 969 में नुकसान और 83 में स्थिरता रही। सेंसेक्स की तीस कंपनियों में फायदे और घाटे वाली सूची में क्रमशः 23 तथा सात के शेयर शामिल थे।

सेंसेक्स में सर्वाधिक बढ़त रिलायंस कम्युनिकेशंस के शेयर में रही। कंपनी का शेयर 3.76 प्रतिशत अर्थात 15.05 रुपए की छलाँग से 414.85 रुपए पर पहुँच गया। भेल के शेयर में 1734.90 रुपए पर 3.40 प्रतिशत अथवा 57 रुपए की बढ़त रही।

भारती एयरटेल, रैनबैक्सी लैब, एचडीएफसी बैंक, डीएलएफ, रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर, एलएंडटी, एनटीपीसी, जयप्रकाश एसोसिएट्स, एचडीएफसी, मारुति सुजुकी, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज, एसीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, हिंडाल्को, टाटा पॉवर और विप्रो के शेयर फायदे वाले पहली बीस कंपनियों के शेयर थे।

नुकसान वाली कंपनियों में ओएनजीसी के शेयर में सर्वाधिक 2.52 प्रतिशत अर्थात 26.75 रुपए निकल गए। कंपनी का शेयर 1035.85 रुपए पर बंद हुआ। ट्रैक्टर की कीमतों को जल्द बढ़ाए जाने की चर्चाओं के बीच में महिन्द्रा एंड महिन्द्रा के शेयर को 545 रुपए पर 2.08 प्रतिशत अर्थात 11.65 रुपए नीचे आया। सत्यम कम्प्यूटर, हिन्दुस्तान यूनीलीवर, आईटीसी, टीसीएस लिमिटेड व आईसीआईसीआई बैंक नीचे आए।
और भी
सेंसेक्स में 102 अंक की गिरावट
सेंसेक्स ने लगाया 79 अंक का गोता
भारतीय शेयरों का प्रदर्शन ही सकारात्मक
सेंसेक्स ने लगाई 369 अंक की डुबकी
सेंसेक्स में 119 अंक की गिरावट
मुनाफा वसूली से शेयर बाजार गिरे