मुख पृष्ठ > खबर-संसार > शेयर बाजार > समाचार > सेंसेक्स में 102 अंक की गिरावट
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सेंसेक्स में 102 अंक की गिरावट
कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बावजूद विश्व के शेयर बाजारों से मंदे के समाचारों से देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार पाँचवें दिन गिरावट का सिलसिला जारी रहा। बम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 102 अंक तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी में 25 अंक और निकल गए।

अमेरिका के शेयर बाजारों में सोमवार की तीव्र गिरावट को देखते हुए यहाँ भी आज बाजार नीचे खुले और सीमित उठापटक के बीच पाँचवें दिन भी टूटना जारी रहा। अमेरिका का डाओ जोंस सूचकांक 178.07 अंक अर्थात 1.53 प्रतिशत के नुकसान से 11481.83 अंक रह गया।

स्टैंडर्ड एंड पूअर्स 500 सूचकांक में 1278.99 अंक पर 1.48 प्रतिशत अर्थात 19.21 अंक की गिरावट रही। नास्डैक सूचकांक 35.54 अंक अथवा 1.45 प्रतिशत गिरकर 2416.98 अंक रह गया। एशियाई शेयर बाजारों में हांगकांग और जापान में गिरावट का रुख रहा। चीन के शेयर बाजार में तेजी देखी गई। यूरोप के शेयर बाजार भी नीचे खुले हैं।

बीएसई सेंसेक्स सत्र की शुरुआत में सोमवार के 14645.66 अंक की तुलना में 14517.76 अंक पर नीचा खुला और ऊँचे में 14604.11 तथा नीचे में 14368.72 अंक तक गिरने के बाद समाप्ति पर कुल 101.93 अंक अर्थात 0.70 प्रतिशत गिरकर 14543.73 अंक पर बंद हुआ। पाँच कारोबारी दिवसों के दौरान सेंसेक्स में करीब एक हजार अंक की गिरावट आ चुकी है।

मिडकैप और स्मालकैप में क्रमशः 15.48 तथा 23.87 अंक का नुकसान हुआ। अन्य सूचकांकों में कैपिटल गुड्स, रियलिटी, एफएमसीजी, धातु, ऑटो, आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल वर्ग के सूचकांकों में गिरावट रही। बैंकेक्स और पॉवर वर्ग के सूचकांक ऊपर रहे।

एनएसई का निफ्टी 24.80 अंक अर्थात 0.56 प्रतिशत गिरकर 4368.25 अंक रह गया। इससे पहले कारोबार की शुरुआत में निफ्टी पहले के 4393.05 अंक की तुलना में 4393.10 अंक पर खुला और ऊँचे में 4393.70 तथा नीचे में 4316.55 अंक तक गिरा। निफ्टी मिडकैप में 0.06 प्रतिशत और जूनियर में 0.73 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

कारोबार के दौरान बीएसई में 2709 कंपनियों के शेयरों में कामकाज हुआ। इसमें से आधे से अधिक 55.19 प्रतिशत अर्थात 1495 कंपनियों के शेयर गिरे, जबकि 41.45 प्रतिशत अथवा 1123 के शेयरों में फायदा हुआ। मात्र 91 कंपनियों के शेयर स्थिर रहे। सेंसेक्स की तीस कंपनियों में आठ लाभ तथा 22 में नुकसान में थे।

सेंसेक्स की घाटे वाली कंपनियों में सर्वाधिक नुकसान सीमेंट कंपनी एसीसी के शेयर में 5.78 प्रतिशत का हुआ। कंपनी का शेयर 34.35 रुपए के नुकसान से 560.05 रुपए रह गया। ब्याज दरों में बढ़ोतरी से ऑटोमोबाइल क्षेत्र की बिक्री पर असर पड़ने की आशंका के बीच अग्रणी यात्री कार कंपनी मारुति सुजुकी के शेयर में 616.20 रुपए पर 3.90 प्रतिशत अर्थात 25 रुपए का नुकसान हुआ।

एचडीएफसी, सत्यम कम्प्यूटर रिलायंस कम्युनिकेशंस, आईटीसी लिमिटेड, भारती एयरटेल, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, ओएनजीसी, भेल, एसबीआई, एलएंडटी, स्टरलाइट, टाटा स्टील, इन्फोसिस टेक्नोलॉजीस, टाटा मोटर्स, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, टीसीएस, टाटा पॉवर और रिलायंस इंडस्ट्रीज सेंसेक्स के नुकसान वाली पहली बीस कंपनियों के शेयर में थे।

फायदे वाली सूची में रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर में सर्वाधिक 3.33 प्रतिशत का लाभ रहा। कंपनी का शेयर 32.35 रुपए बढ़कर 1004.70 रुपए पर पहुँच गया। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, हिन्दुस्तान यूनीलीवर, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, विप्रो, रैनबैक्सी और जयप्रकाश एसोसिएट्स के शेयर सेंसेक्स के लाभ वाले अन्य शेयर रहे।
और भी
सेंसेक्स ने लगाया 79 अंक का गोता
भारतीय शेयरों का प्रदर्शन ही सकारात्मक
सेंसेक्स ने लगाई 369 अंक की डुबकी
सेंसेक्स में 119 अंक की गिरावट
मुनाफा वसूली से शेयर बाजार गिरे
बीएसई का बाजार पूँजीकरण 50 लाख करोड़