विदेशी निवेशकों को रिटर्न के लिहाज से ब्रिक देशों में केवल भारतीय शेयरों का निष्पादन ही सकारात्मक रहा है।
एमएससीआई बैरा इंडिक्स के एक सर्वेक्षण में यह निष्कर्ष निकाला गया है। इसमें कहा गया है कि कच्चे तेल की कीमतों में कमी के बीच वैश्विक निवेशक एक बार फिर अपना ध्यान भारत सहित उदीयमान बाजारों पर केंद्रित कर रहे हैं।
इसमें कहा गया है कि ब्रिक (ब्राजील, रूस, भारत और चीन) देशों में 15 अगस्त तक केवल भारतीय शेयरों ने ही निवेशकों को सकारात्मक रिटर्न दिया। अगस्त माह में अब तक भारती शेयरों ने लगभग दो प्रतिशत का सकारात्मक रिटर्न दिया, जबकि अन्य ब्रिक देशों में यह नकारात्मक रहा।
|