मुख पृष्ठ > खबर-संसार > शेयर बाजार > समाचार > मुनाफा वसूली से शेयर बाजार गिरे
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मुनाफा वसूली से शेयर बाजार गिरे
देश के औद्योगिक और बुनियादी सुविधा सूचकांक में जून माह के कमजोर आँकड़ों और मुनाफा वसूली का जोर रहने से शेयर बाजारों में पिछले पाँच दिन से चली आ रही तेजी को ब्रेक लगा। बीएसई के सेंसेक्स को 292 अंक तथा एनएसई के निफ्टी को 68 अंक का झटका लगा।

बाजार विशलेषकों के अनुसार हाल की तेजी के बाद मुनाफा वसूली की आशंका लगातार बनी हुई थी और यह गिरावट उसका नतीजा है। उधर औद्योगिक उत्पादन और बुनियादी सुविधा उद्योग के जून माह के आँकडें भी उत्साहवर्द्धक नहीं रहे।

हालाँकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों लुढ़ककर 113 डॉलर प्रति बैरल से नीचे चली गई, किंतु इस समाचार का बाजार पर कोई असर नहीं दिखा। एशियाई शेयर बाजारों की गिरावट का प्रभाव भी यहाँ देखने को मिला।

सत्र की शुरुआत में बाजार हल्का मजबूत लग रहा था, किंतु यह तेजी बहुत अधिक देर तक टिक नहीं पाई और कारोबार में सेंसेक्स में करीब साढ़े 400 अंकों की उठापटक दिखी।

कामकाज के प्रारंभ में सेंसेक्स कल के 15503.92 अंक की तुलना में 1577.20 अंक पर मजबूत खुला और इसके मुकाबले दो अंक और बढ़कर ऊँचे में 15579.78 अंक तक जाने के बाद निरंतर बिकवाली के दबाव में रहा। कारोबार में नीचे में 15124.91 अंक तक गिरने के बाद समाप्ति पर कुल 291.79 अंक गिरकर 15212.13 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप और स्मालकैप में क्रमश: 47.15 तथा 50.93 अंक निकल गए।

बीएसई के अन्य सूचकांकों में सर्वाधिक गिरावट धातु वर्ग के सूचकांक में 475.51 अंक रही। बैंकेक्स 265.08 अंक टूटा। आईटी 110.09 अंक और रियलटी में 113.88 अंक निकल गए। हैल्थकेयर, कंज्यूमर ड्यूरेबल और ऑटो सूचकांक भी नीचे आए। एफएमसीजी और ऑइल ऐंड गैस में हल्की बढ़त रही।

एनएसई का निफ्टी 68.15 अंक की गिरावट से 4552.25 अंक रह गया। सत्र की शुरुआत में कल के 4620.40 अंक की तुलना में 4620.95 अंक पर ऊपर खुला निफ्टी सत्र के दौरान ऊँचे में 4649.85 तथा नीचे में 4525.75 अंक तक गिरा। इसके मिडकैप और जूनियर वर्गों के सूचकांक क्रमश 1.54 तथा 1.79 प्रतिशत नीचे आए।
और भी
बीएसई का बाजार पूँजीकरण 50 लाख करोड़
सेंसेक्स ने लगाया तिहरा शतक
तकनीकी चौकसी
सेंसेक्स में 51 अंक का इजाफा
बाजार में हलकी तेजी, सेंसेक्स 44 अंक चढ़ा
गुरुवार को कैसा रहेगा बाजार