मुख पृष्ठ > खबर-संसार > शेयर बाजार > समाचार > सेंसेक्स में 51 अंक का इजाफा
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सेंसेक्स में 51 अंक का इजाफा
देश के शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में लगातार चौथे दिन तेजी का रुख रहा। रियलिटी, आईटी, ऑइल एंड गैस और एफएमसीजी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली के बावजूद बम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 51 अंक की बढ़त पाने में सफल रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी में छह अंक की मामूली वृद्धि हुई।

अमेरिकी बाजारों में गुरुवार की गिरावट को देखते हुए यहाँ भी सत्र की शुरुआत नीचे में हुई और कामकाज में उठापटक बनी रही। कच्चे तेल की कीमतों में उतार से बाजार को कुछ राहत मिली। बैंकिंग, कैपिटल गुड्स, धातु और पीएसयू वर्ग के शेयरों को अच्छा समर्थन मिला।

सेंसेक्स सत्र के प्रारंभ में कल के 15117.25 अंक की तुलना में 15036.57 अंक पर खुला और बिकवाली के दबाव में जल्द ही 15 हजार अंक से नीचे चला गया। नीचे में 14888.12 अंक तक लुढ़कने के बाद लिवाली का समर्थन मिलने से सेंसेक्स ने फिर से तेजी पकड़ी और ऊँचे में 15228.82 अंक तक चढ़ने के बाद समाप्ति पर कुल 0.33 प्रतिशत अर्थात 50.57 अंक मजबूती के साथ 15167.82 अंक पर बंद हुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप में क्रमश. 5.37 तथा 14.75 अंक की तेजी दर्ज की गई। अन्य सूचकांकों में धातु वर्ग का 212.85 अंक, बैंकेक्स 111.88 अंक और कैपिटल गुड्स 170.98 अंक ऊँचे बंद हुए। रियलिटी में 72 अंक, आईटी में 69.01 अंक तथा एफएमसीजी में 5.92 अंक की गिरावट आई।

एनएसई का निफ्टी 5.65 अंक अर्थात 0.12 प्रतिशत बढ़कर 4529.50 अंक पर बंद हुआ। एशियाई शेयर बाजारों में जापान के निक्केई में 0.33 प्रतिशत की बढ़त देखी गई, जबकि हांगकांग का हैंगसैंग 1.86 प्रतिशत नीचे आया।

बीएसई में कारोबार के दौरान कुल 2799 कंपनियों के शेयरों में कामकाज हुआ। इसमें से 50.20 प्रतिशत अर्थात 1405 के शेयर नीचे 47.27 प्रतिशत अथवा 1323 के ऊपर और 71 के स्थिर रहे। सेंसेक्स की तीस कंपनियों में 14 फायदे 15 नुकसान और एक में स्थिरता रही।

सेंसेक्स की फायदे वाली कंपनियों में सर्वाधिक बढ़त स्टरलाइट इंडस्ट्रीज के शेयर में 4.10 प्रतिशत रही। कंपनी का शेयर 25.20 रुपए के बढ़त से 639.20 रुपए पर बंद हुआ। ओएनजीसी 3.99 प्रतिशत अर्थात 40.85 रुपए बढ़कर 1064 रुपए पर पहुँच गया।

आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, मारुति सुजूकी, एचडीएफसी, टाटा स्टील, टाटा पॉवर, रिलायंस इन्फ्रा, एनटीपीसी लिमिटेड, भेल और रैनबैक्सी के शेयर फायदे वाले सेंसेक्स के अन्य शेयर थे।

नुकसान वाली श्रेणी में ग्रासिम इंडस्ट्रीज का शेयर 2.48 प्रतिशत अर्थात 51.85 रुपए गिरकर 2037.50 रुपए रह गया। विप्रो में 437.70 रुपए पर 2.41 प्रतिशत अर्थात 10.80 रुपए का घाटा हुआ।

इन्फोसिस टेक्नोलॉजी, जयप्रकाश इंडस्ट्रीज, सत्यम कम्प्यूटर, एसीसी लिमिटेड, डीएलएफ लिमिटेड, टीसीएस लिमिटेड, भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी लिमिटेड, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा लिमिटेड, टाटा मोटर्स, एसबीआई और रिलायंस कम्युनिकेशंस के शेयर भी नुकसान में रहे।
और भी
बाजार में हलकी तेजी, सेंसेक्स 44 अंक चढ़ा
गुरुवार को कैसा रहेगा बाजार
सेंसेक्स का सैकड़ा, 15 हजार से ऊपर
सेंसेक्स ने लगाया तिहरा शतक
सेंसेक्स ने लगाया 79 अंक का गोता
तकनीकी चौकसी