मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > शेयर बाजार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
दलाल स्ट्रीट में भी सिंह इज किंग  Search similar articles
सेंसेक्स में उछाल अपेक्षित
संप्रग सरकार द्वारा संसद में विश्वास मत जीतने का दलाल स्ट्रीट में भी स्वागत हुआ है और कारोबारियों को उम्मीद है कि फौरी तौर पर राजनीतिक अनिश्चितता समाप्त होने से बाजार धारणा मजबूत होनी चाहिए। यानी आने वाले दिनों में शेयर बाजारों में तेजी देखने को मिल सकती है।

घरेलू ब्रोकरेज फर्म एसएमसी ग्लोबल के उपाध्यक्ष राजेश जैन ने विश्वास मत का परिणाम आने के बाद कहा कि बाजार के कल मजबूत खुलने की संभावना है और संभवत: मजबूती अगले दिन भी जारी रहेगी।

इसी तरह बोनांजा पोर्टफोलिया के अध्यक्ष (अनुसंधान) पीके अग्रवाल का कहना है कि सकारात्मक मजबूती के अगले कुछ दिन जारी रहने की संभावना है। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से तेजी शुरू हुई थी तथा अनुकूल राजनीतिक माहौल से इसे बल मिलेगा।

असिका स्टॉक ब्रोकर्स रिसर्च के हेड पारस बोधरा ने कहा कि बाजार में कल तेजी अपेक्षित है और अगर वैश्विक बाजारों से समर्थन मिला तो यह जारी रहेगी।

केजरीवाल रिसर्च एंड इन्वेस्टमेंट सर्विसेज के निदेशक अरूण केजरीवाल ने कहा कि विश्वास मत का परिणाम संप्रग सरकार के पक्ष में आने के कारण कल बाजार में आरंभिक तेजी रहेगी।
और भी
सेंसेक्स ने लगाई 215 अंक की छलाँग
बढ़त पर बेचना ही बेहतर
सोमवार को बाजार में सुधार की उम्मीद
सेंसेक्स में 524 अंक का उछाल
सेंसेक्स ने लगाई 536 अंकों की छलाँग
सेंसेक्स 100 अंक और टूटा