शुक्रवार को शेयर बाजार में तेजी देखी गई। अगले हफ्ते होने वाले राजनीतिक घटनाक्रम का सीधा असर बाजार पर देखा जा सकता है। 21 और 22 जुलाई के दिन अहम हैं, क्योंकि इस दौरान सरकार संसद में विश्वास मत साबित करेगी।
कैसा होगा सोमवार का बाजार : सोमवार के बाजार में अनुमान है कि निफ्टी 20-35 अंकों के अंतर से खुले। सोमवार को निफ्टी 4120-4130 के स्तर पर कारोबार करते देखा जा सकता है।
यदि निफ्टी ने यह स्तर कायम रखा तो फिर यह 4160-4200 के स्तर तक जा सकता है। अगर निफ्टी 4200 के ऊपर गया तो फिर हम बाजार में खरीदारी का माहौल देखेंगे, जिससे यह 4225-4240 के स्तर तक जा सकता है।
निफ्टी यदि 4045 के स्तर से नीचे आया तो फिर हम बाजार में बिकवाली का दबाव देखेंगे। निफ्टी को 4010-3970 के स्तर पर अच्छा सपोर्ट है। अगर निफ्टी 3970 के स्तर से नीचे गया तो फिर बाजार में भारी बिकवाली का माहौल बनेगा, जिससे यह 3925- 3900 का स्तर देख सकता है।
*यह लेखक की निजी राय है। किसी भी प्रकार की जोखिम की जवाबदारी वेबदुनिया की नहीं होगी।
|