मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > शेयर बाजार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सेंसेक्स ने लगाया 570 अंकों का गोता  Search similar articles
विश्व शेयर बाजार के गिरने और कच्चे तेल के चढ़ने से बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को 570.51 अंक लुढ़कते हुए 13094.11 अंक पर बंद हुआ।

राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 167.60 अंक गिरकर 3925.75 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में सुबह सेंसेक्स का कारोबार 134 अंक गिरकर 13530.68 अंक से शुरू हुआ।

पिछले कारोबारी दिवस में यह 13664.62 अंक पर बंद हुआ था। भारी बिकवाली के दबाव में यह दिनभर के कारोबार के दौरान 730 अंक टूटते 12934.92 अंक तक गिरा।

कारोबारियों का कहना है कि कच्चे तेल के 145 डॉलर प्रति बैरल का आँकड़ा पार करने और अमेरिकी शेयर के गिरने की खबरों से एशियाई शेयर बाजारों नीचे का रुख बना रहा और सेंसेक्स भी उससे अप्रभावित नहीं रह सका।

हालाँकि बाद में सेसेंक्स 13 हजार के आँकड़े को किसी तरह से पार कर सकता, लेकिन निफ्टी चार हजार से नीचे बंद हुआ।

बीएसई में कारोबार के दौरान टाटा स्टील का शेयर 11 प्रतिशत गिरा, जबकि बीएसई के सभी सूचकांक घाटे में रहे। रियलिटी सूचकांक 9.2 प्रतिशत, धातु सूचकांक 8.5 प्रतिशत, पॉवर सूचकांक 4.67 प्रतिशत और बैंकेक्स सूचकांक 4.59 प्रतिशत तक पिघल गए।

बीएसई में कुल 5638 करोड़ रुपए का कारोबार किया गया, जबकि पिछले कारोबारी दिवस में 6421.03 करोड़ रुपए का लेन-देन किया गया था।

यूरोपीय शेयर बाजारों में मामूली गिरावट रही, जबकि एशियाई शेयर बाजारों के सूचकांक हैंगसैंग, निक्कई और शंघाई में 0.16 प्रतिशत से लेकर 2.13 प्रतिशत देखी गई। बहरहाल, सेंसेक्स 10 जनवरी की ऊँचाई 21206.77 अंक से 8112 अर्थात 38.25 प्रतिशत फिसल चुका है।

एनएसई में कुल 51604.28 करोड़ रुपए का कारोबार किया गया, जबकि बुधवार को यह आँकड़ा 57532.76 करोड़ रुपए का था। बीएसई का मिड कैप सूचकांक 2.82 प्रतिशत और स्माल कैप सूचकांक 2.42 प्रतिशत गिरा।

रिलायंस इंडस्ट्रीज 3.36 प्रतिशत, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर 8.72 प्रतिशत, इंफोसिस 4.0 प्रतिशत और रिलायंस इंफोकॉम 6.91 प्रतिशत गिरावट में रहे। रियलिटी के शेयरों को भी तगड़ा झटका लगा। इंडिया बुल्स रियल एस्टेट 8.65 प्रतिशत, यूनीटेक 9.99 प्रतिशत और डीएलएफ 9.93 प्रतिशत घाटे में रहे।

बैंकों के शेयरों ने भी मुद्रास्फीति के आगे घुटने टेक दिए। आईसीआईसीआई बैंक 7.89 प्रतिशत और एचडीएफसी बैंक 3.6 प्रतिशत घट गए। हालाँकि एसबीआई के शेयर मामूली रूप से बढ़े।
और भी
गिरावट थमी, सेंसेक्स 703 अंक चढ़ा
शेयर बाजार को एक और झटका
शेयर सूचकांक 13 हजार के नीचे
छह माह में 6800 अंक गिरा सेंसेक्स
सेंसेक्स 12000 की ओर
विश्व रैंकिंग में भारतीय कंपनियों को झटका