मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > शेयर बाजार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सहारा एमएफ नौ और फंड लाएगी  Search similar articles
सहारा समूह की आस्ति प्रबंधन शाखा सहारा म्युचुअल फंड की अपनी परियोजना को चुस्त-दुरुस्त करने की योजना है तथा वह इस साल नौ और फंड पेश करेगी।

सहारा म्युचुअल फंड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एनके गर्ग ने कहा कि हमारी इस वित्त वर्ष में इक्विटी एवं ऋण से सम्बद्ध नौ और फंड पेश करने की योजना है।

उन्होंने कहा कि अपने ग्राहक आधार में बढ़ोतरी के लिए कंपनी बाजार माँग के अनुरूप ये नए उत्पाद पेश करने जा रही है। गर्ग ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य इस साल के अंत तक अपने ग्राहक आधार को दोगुना कर दो लाख करना है। इस अवधि में वह अपने शाखा नेटवर्क को 30 करेगी।

सहारा म्युचुअल फंड फिलहाल सात इक्विटी स्कीम तथा नौ ऋण सम्बद्ध सम्बद्ध स्कीमों की पेशकश कर रही है। कंपनी की प्रबंध अधीन आस्तियाँ (एयूएम) लगभग छह करोड़ डॉलर ( 250 करोड़ रुपए) है।
और भी
प्रवासी पक्षी भी उड़ गए?
तकनीकी चौकसी
म्युच्युअल फंड लेन-देन लेगा इलेक्ट्रॉनिक रूप
शेयर बाजार 14 हजार के नीचे
सेंसेक्स में तेजी का रुख जारी
रेबैन सन आप्टिक्स बीएसई से डीलिस्ट होगा