मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > शेयर बाजार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बिकवाली दबाव से सेंसेक्स टूटा  Search similar articles
कारोबारी हताश, और गिरावट की आशंका
देश के शेयर बाजार आज महँगाई की चपेट में दिखे। विदेशी शेयर बाजारों में तेजी के बावजूद रियलिटी, धातु, बैंकेक्स, एफएमसीजी और कैपिटल गुड्स के शेयरों में बिकवाली का दबाव रहने से बम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 198 अंक तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 49 अंक टूट गए।

महँगाई की दर 24 मई को समाप्त हुए सप्ताह में 0.14 प्रतिशत और बढ़कर 8.24 प्रतिशत पर पहुँच गई। अगस्त 2004 के बाद महँगाई का यह उच्चतम स्तर है।

अमेरिका में गुरुवार को शेयर बाजारों में अच्छी तेजी देखी गई थी। एशियाई शेयर बाजार भी मजबूत थे, किंतु यहाँ चौतरफा बिकवाली का दबाव बना रहा। हालाँकि सत्र की शुरुआत में बाजार मजबूत नजर आ रहा था, किंतु महँगाई का आँकड़ा जारी होने से ठीक पहले इसमें गिरावट झलकने लगी।

कारोबार की शुरुआत में गुरुवार के 15769.72 अंक की तुलना में 145 अंक ऊपर 15914.41 अंक पर खुला सेंसेक्स ऊँचे में 15970.70 तक चढ़ा और इसके बावजूद करीब 450 अंक लुढ़ककर नीचे में 15526.50 अंक तक टूटा और समाप्ति पर मामूली सुधरने के बावजूद 197.54 अंक अर्थात 1.25 प्रतिशत के नुकसान से 15572.18 अंक रह गया।

कारोबारियों का कहना है कि बाजार में निराशा का माहौल है। पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी से महँगाई की दर पर और दबाव पड़ना लाजिमी है। ऐसे अनुमान लगाए जा रहे हैं कि महँगाई नौ प्रतिशत से ऊपर निकल सकती है।

बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप में क्रमश 50.14 तथा 39.54 अंक का नुकसान हुआ। रियलिटी 115.75 अंक, धातु 199.20 अंक, एफएमसीजी 64.28 अंक, बैंकेक्स 82.30 अंक, आईटी 18.85 अंक तथा कैपिटल गुड्स के सूचकांक 78.99 अंक टूट गए। एनएसई का निफ्टी 49.15 अंक अर्थात 1.05 प्रतिशत गिरकर 4627.80 अंक रह गया।

इसके मिडकैप और जूनियन में क्रमशः 0.73 प्रतिशत तथा 1.31 प्रतिशत का नुकसान हुआ। हांगकांग का हैंगसैंग 0.61 प्रतिशत ऊपर रहा। ऑस्ट्रेलिया का शेयर बाजार 1.1 प्रतिशत ऊपर रहा। ब्रिटेन में भी बाजार ऊपर खुले हैं।

सत्र में कुल 2717 कंपनियों के शेयरों में कामकाज हुआ। इसमें से 56.13 प्रतिशत अर्थात 1525 कंपनियों के शेयर टूटे। लाभ पाने वाले शेयरों की संख्या 1125 अथवा 41.41 प्रतिशत रही, जबकि 67 में कोई उठापटक नहीं थी। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में 26 नुकसान और चार में फायदा हुआ।

सेंसेक्स के नुकसान वाले शेयरों में प्रतिशत के लिहाज से सर्वाधिक गिरावट विप्रो लिमिटेड के शेयर में रही। विप्रो का शेयर 4.43 प्रतिशत अर्थात 23.40 रुपए की गिरावट से 528.40 रुपए रह गया। आईटीसी में 222.35 रुपए पर 4.14 प्रतिशत अर्थात 9.20 रुपए का नुकसान हुआ।

फायदे वाले शेयरों में बहुउपयोगी वाहन वर्ग की अग्रणी महिन्द्रा एंड महिन्द्रा के शेयर में सर्वाधिक 3.46 प्रतिशत अर्थात 19.45 रुपए का सुधार हुआ। कंपनी का शेयर 562.75 रुपए पर पहुँच गया। टाटा मोटर्स के शेयर में 532.60 रुपए पर 1.40 प्रतिशत अर्थात 7.45 रुपए का सुधार हुआ। ग्रासिम इंडस्ट्रीज 16.50 रुपए बढ़कर 2246.30 रुपए और इन्फोसिस टेक्नॉलॉजी में 1979.70 रुपए पर 13.15 रुपए का फायदा हुआ।

सेंसेक्स के नुकसान वाले पहले बीस शेयरों में रैनबैक्सी लैबोरेटरीज, हिंडाल्को, डीएलएफ लिमिटेड, रिलायंस इन्फ्रा, टीसीएस लिमिटेड, भारती एयरटेल, जयप्रकाश एसोसिएट्स, टाटा स्टील, एचडीएफसी, एसीसी, भेल, सिप्ला लिमिटेड, ओएनजीसी, एलएंडटी, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति सुजूकी और हिन्दुस्तान लीवर के शेयर शामिल थे।
और भी
सेंसेक्स में 255 अंकों का उछला
तेल कीमतों ने बिगाड़ी बाजार की तस्वीर
शेयर सूचकांक 16 हजार के नीचे
एक्सचेंज से होगा करेंसी वायदा कारोबार
शेयर सूचकांक 352 अंक लुढ़का
तकनीकी चौकसी