नई लिस्टिंग... कंप्यूएज इंफोकॉम लि. के 10 रु. फेस वेल्यू वाले शेयर्स 12 मई को बीएसई में लिस्ट होंगे। कंपनी ने पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत प्रत्येक 1000 में से 584.18 शेयर्स कैंसल कर दिए थे। कंपनी के शेयरों में 14 मार्च 2008 से ट्रेडिंग सस्पेंड थी व आखिरी भाव 42 रु. था।
टाटिया ग्लोबल वेंचर लि. के 10 रु. फेस वेल्यू वाले शेयर्स 12 मई को बीएसई में लिस्ट होंगे। मार्केट-लॉट 100 शेयर्स का रहेगा। कंपनी ने पुनर्गठन के तहत इक्विटी केपिटल रिडक्शन करते हुए विलय प्रक्रिया भी अपनाई है। कंपनी का पुराना नाम टाटिया इंटीमेट एक्सपोर्ट्स लि. था।
ओरिएंट पेपर एंड इंडस्ट्रीज लि. के 1 रु. फेस वेल्यू वाले फुली पेड-अप राइट शेयर्स सोमवार, 12 मई को बीएसई में लिस्ट होंगे।
वेस्टर्न इंडिया शिपयार्ड लि. के 2 रु. फेस वेल्यू वाले शेयर्स मंगलवार, 13 मई को बीएसई में लिस्ट होंगे। कंपनी ने इक्विटी केपिटल रिडक्शन प्रक्रिया के तहत 10 रु. फेस वेल्यू के शेयर में से 8 रु. कैंसल करते हुए 2 रु. फेस वेल्यू के शेयर में बदल दिया है। कंपनी के शेयरों में 41.80 रु. के भाव पर 8 जनवरी 2008 को ट्रेडिंग सस्पेंड हुई थी।
विविध... डॉलेक्स इंडस्ट्रीज लि. के शेयर्स सोमवार, 12 मई को स्पिलिट होकर खुलेंगे। कंपनी ने 10 रु. के 1 शेयर को 5 रु. के 2 शेयर्स में विभाजित कर दिया है। रिकॉर्ड-डेट 20 मई 2008 है।
|