एशियाई बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच निधियों की बिकवाली के चलते बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स मंगलवार को 33.70 अंक और टूटकर 17339.31 अंक पर बंद हुआ।
तीस शेयर आधारित सेंसेक्स कल 118 अंक टूटा था। कारोबार के दौरान इसमें काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला और यह 17229.98 एवं 17413.81 के दायरे में रहा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आज 9.15 अंक टूटकर 5135.50 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी कारोबार के दौरान 5 101.25 और 5 159.05 के दायरे में रहा।
|