मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > शेयर बाजार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
शेयर बाजार पर हिंदी पोर्टल
शेयर बाजार और कारोबार जगत केन्द्रित पहली हिन्दी वेबसाइट www.moltol.in बुधवार 7 मई को लांच हुई।

मोलतोल के कार्यकारी शुभम शर्मा के अनुसार देश में अब तक पूँजी बाजार और निवेश पर अँगरेजी में अनेक वेबसाइट मौजूद हैं, लेकिन देश के एक बड़े हिंदी भाषी निवेशक वर्ग को बरसों से हिंदी की वेबसाइट का इंतजार था, जो अब खत्‍म हो गया है।

शर्मा का कहना है कि इस वेबसाइट पर शेयर बाजार के हर पहलू की ऐसी जानकारी है, जिसे आम निवेशक जानना चाहता है। इस वेबसाइट पर शेयर बाजार और व्यापार जगत की जानकारियों के अलावा रेडियो दलाल स्‍ट्रीट भी है, जिसमें है दलाल स्‍ट्रीट में चल रही कानाफूसी, बातें, खबरें, अफवाह और बाजार की मसालेदार भेलपुरी।
और भी
सेंसेक्स 118 अंक और टूटा
एमटीएन में निवेश से भारती के शेयर गिरे
बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स गिरा
पूँजी बाजार में उतरेगी जीएमआर एनर्जी
सेंसेक्स ने लगाया तिहरा शतक
सोने का निवेशकों पर जादू कायम