मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > शेयर बाजार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सेंसेक्स 118 अंक और टूटा
शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी
बैंकिंग, ऑटो, कैपिटल गुड्स, रियलटी और तेल कंपनियों के शेयरों में बिकवाली का दबाव रहने से आज लगातार दूसरे दिन देश के शेयर बाजार गिरावट में रहे। बम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 118 अंक तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 48 अंक नुकसान में बंद हुए।

कारोबार के दौरान बहुत उठापटक नहीं देखी गई। एशियाई शेयर बाजारों से मिलेजुले रुख के समाचार थे, जबकि कच्चा तेल रिकॉर्ड तोड़ कीमतें और सोने में फिर से चमक दिखने लगी है।

सेंसेक्स कल के 17490.90 अंक की तुलना में 17441.41 अंक पर खुला और सत्र के दौरान ऊपर में 17502.15 तथा नीचे में 17237.68 अंक तक लुढ़कने के बाद समाप्ति पर कुल 117.89 अंक अर्थात 0.67 प्रतिशत नीचे 17237.68 अंक पर बंद हुआ।

एनएसई का निफ्टी 5192.35 अंक पर खुला और ऊँचे में 5206.50 अंक तक चढ़ने के 5110.90 अंक तक गिरा और समाप्ति पर कुल 47.60 अंक अर्थात 0.92 प्रतिशत के नुकसान से 5144.65 अंक रह गया।

बीएसई के मझौली और लघु कंपनियों के सूचकांक क्रमश: 68.95 तथा 96.11 अंक नीचे आए। इससे बाजार का रुख भी नकारात्मक रहा। कुल 2755 कंपनियों के शेयरों में कामकाज हुआ, जिसमें से 62.50 प्रतिशत अर्थात 1722 कंपनियों के शेयर नीचे 965 अर्थात 35.03 प्रतिशत के नीचे आए। मात्र 68 कंपनियों के शेयरों में कोई उठापटक नहीं थी।

रियलटी वर्ग का सूचकांक 404.36 अंक टूटा। कैपिटल गुड्स सूचकांक में 255.48 अंक निकले। बैंकेक्स, आइल एंड गैस और आटोमोबाइल के सूचकांक भी नीचे आए जबकि आईटी, एफएमसीजी और धातु सूचकांकों में सुधार रहा। सेंसेक्स की तीस कंपनियों में 12 के शेयर फायदे और 18 के नुकसान में बंद हुए।

नुकसान वाली श्रेणी में मोबाइल फोन वर्ग की अग्रणी भारती एयरटेल का शेयर सबसे अधिक घाटे में रहा। कंपनी के दक्षिण अफ्रीका की एमटीएन को खरीदने की चर्चाओं के बीच इसके शेयर में बिकवाली देखी गई। यह 940.35 रुपए तक लुढ़कने के बाद समाप्ति पर कुल 5.29 प्रतिशत अर्थात 47.25 रुपए के नुकसान से 846.60 रुपए रह गया। डीएलएफ के शेयर को 667.95 रुपए पर 5.26 प्रतिशत अर्थात 37.10 रुपए का झटका लगा।

जयप्रकाश एसोसिएट्स, रिलायंस एनर्जी, भेल, एलएंडटी, मारुतिसुजूकी, एसीसी, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, रिलायंस कम्युनिकेशंस, एसबीआई, एनटीपीसी, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, हिंडाल्को, रैनबैक्सी लैब, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी नुकसान वाली सूची में थे।

फायदे वाली सूची में सत्यम कंप्यूटर के शेयर में सर्वाधिक 1.96 प्रतिशत अर्थात 9.55 रुपए का फायदा हुआ। कंपनी का शेयर 497.05 रुपए पर बंद हुआ। आईटीसी के शेयर में 224.90 रुपए पर 1.90 प्रतिशत अर्थात 4.20 रुपए बढ़े। इन्फोसिस टेक 1.84 प्रतिशत अथवा 32.95 रुपए के फायदे से 1820.30 रुपए पर पहुँच गया।

टाटा स्टील, विप्रो लिमिटेड, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, ओएनजीसी, एचडीएफसी, अम्बुजा सीमेंट, सिप्ला लिमिटेड और हिन्दुस्तान यूनीलीवर के शेयर भी फायदे में रहे।
और भी
एमटीएन में निवेश से भारती के शेयर गिरे
बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स गिरा
पूँजी बाजार में उतरेगी जीएमआर एनर्जी
सेंसेक्स ने लगाया तिहरा शतक
सोने का निवेशकों पर जादू कायम
शेयर बाजारों में बिकवाली का दबाव