मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > शेयर बाजार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स गिरा
अंतरराष्ट्रीय शेयर बाजारों के रुख को देखते हुए स्थानीय कारोबारियों के भारी बिकवाली के दबाव में सोमवार को बंबई शेयर बाजार (बीएसई) के संवेदी सूचकांक सेसेंक्स और राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई) के सूचकांक निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई।

दोनों शेयर बाजार अमेरिका के शेयर बाजारों से प्रभावित रहे और बीएसई का सेंसेंक्स 109.22 अंक अर्थात 0.6 प्रतिशत घटकर 17490.90 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 35.95 अंक अर्थात 0.69 प्रतिशत गिरकर 5192.25 अंक पर रहा। वालस्ट्रीट में डोव 105 अंक और एसएंडपी 6.80 अंक घटकर बंद हुए।

यूरोपीय बाजार में मिश्रित रूख देखा गया। ब्रिटेन में अवकाश रहने के कारण कारोबार नहीं हुआ। फ्रांस का सीएसी 0.29 प्रतिशत गिरा, जबकि जर्मनी का डॉक्स 0.02 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। ऑस्ट्रेलिया का आस्सी 0.5 प्रतिशत चढ़ गया।

एशियाई बाजार में हेंगसेंग 0.22 प्रतिशत गिरा जबकि चीन का कम्पोजिट शंघाई इंडैक्स 1.84 प्रतिशत चढ़कर बंद किया। जापान में अवकाश के कारण शेयर बाजार बंद रहा।

बीएसई में कारोबार के दौरान रियलटी के शेयरों में बढ़िया कारोबार किया गया, जबकि उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएँ और आईटी उद्योग घाटे में रहे। स्माल कैप और मिड कैप की कंपनियों ने पूरे कारोबार के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 135.58 अंक चढ़कर 17735.70 अंक तक पहुँचा और 142.85 अंक गिरकर 17457.27 अंक पर आ गया।

एनएसई के निफ्टी पर भी सेंसेक्स का साया रहा और यह भी 5200 अंक से नीचे पहुँच गया। कारोबार के दौरान निफ्टी 5254.50 अंक ऊँचे में और 5182.60 अंक नीचे में पहुँचा।

बीएसई में कारोबार के दौरान 2090 शेयरों को फायदा पहुँचा, जबकि 664 शेयर घाटे में रहे। कुल 18 कंपनियों के शेयरों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।

बीएसई इंडैक्स में मिश्रित रूख बना रहा। बीएसई सीडी में 109.29 अंक की गिरावट आई और यह 4467.56 अंक पर बंद हुआ। आटो इंडैक्स 49.02 अंक की कमी के साथ 4812.13 अंक पर रहा। आइटी इंडैक्स 41.02 अंक गिरकर 4317.34 अंक, सीजी इंडैक्स 34.84 अंक गिरकर 4210.03 अंक, टेक इंडैक्स 25.09 अंक गिरकर 3482.01 अंक, पावर इंडैक्स 14.38 अंक गिरकर 3388.61 अंक पर बंद हुआ। बैंकेक्स इंडैक्स 11.57 अंक गिरा।

हालाँकि मिड कैप इंडैक्स 61.79 अंक बढ़कर 7299.26 अंक पर बंद हुआ। पीएसयू इंडैक्स 25.39 अंक बढ़कर 8198.40 अंक, मेटल इंडैक्स 23.83 अंक बढ़कर 15887.00 अंक, स्माल कैप इंडैक्स 23.64 अंक बढ़कर 8845.35 अंक और रियलटी इंडैक्स 22.70 अंक बढ़कर 8741.39 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 6350 करोड़ रुपयों का कारोबार किया गया, जबकि दो मई को 6606.18 करोड़ रुपयों का कारोबार हुआ था।
और भी
पूँजी बाजार में उतरेगी जीएमआर एनर्जी
सेंसेक्स ने लगाया तिहरा शतक
सोने का निवेशकों पर जादू कायम
शेयर बाजारों में बिकवाली का दबाव
एनएचपीसी अगस्त में लाएगी आईपीओ
सेंसेक्स की लंबी छलाँग