जीएमआर एनर्जी लिमिटेड की 4 हजार करोड़ रुपए जुटाने के लिए आरंभिक सार्वजनिक पेशकश लाने के साथ निजी इक्विटी नियोजन की योजना है।
सूत्रों के मुताबिक कंपनी फिलहाल आईपीओ के विकल्प पर नए सिरे से विचार कर रही है। कंपनी ने पहले आईपीओ के माध्यम से 2 हजार करोड़ रुपए जुटाने की योजना बनाई थी, लेकिन बाजार में उतार-चढ़ाव को देखते हुए इसे टाल दिया गया।
सू़त्रों ने कहा कि जीएमआर ग्रुप की इस कंपनी का मूल्यांकन पाँच अरब डॉलर किया गया है और वह आईपीओ के माध्यम से दस प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है।
उन्होंने बताया कि फिलहाल कंपनी 2 हजार करोड़ रुपए जुटाने के लिए निजी इक्विटी नियोजन पर भी विचार कर रही है।
|