मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > शेयर बाजार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सेसा गोवा एक पर एक बोनस शेयर देगा
लोह अयस्क निर्यातक कंपनी सेसा गोवा एक पर एक बोनस शेयर देगी। कंपनी के निदेशक मंडल ने आज बोनस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

कंपनी के शेयरधारकों से स्वीकृति मिलने के बाद बोनस शेयर जारी किया जाएगा। निदेशक मंडल ने इसके अलावा शेयर विभाजन को भी हरी झंडी दे दी है। कंपनी के दस रुपए मूल्य के एक शेयर को दस शेयरों में विभाजित किया जाएगा। यह फैसला भी शेयरधारकों की मंजूरी के बाद लागू होगा।

समाप्त हुए वित्त वर्ष के लिए कंपनी ने 300 प्रतिशत अर्थात 30 रुपए प्रति शेयर के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है। इसे मिलाकर वर्ष के लिए कुल लाभांश 450 प्रतिशत अर्थात 45 रुपए प्रति शेयर हो जाएगा।
और भी
सेंसेक्स में गिरावट, 110 अंक टूटा
स्टॉक स्पिलिट
एक्स-डिवीडेंड
कंपनी गतिविधियाँ
बीएसई-एनएसई समाचार
तिमाही परिणाम जारी होंगे