टाटा पॉवर लि. ने गुजरात के मुंद्रा में 4000 मेगावॉट की पॉवर परियोजना के लिए कोस्टल गुजरात पॉवर लि. से वित्तीय करार किया है। परियोजना की लागत लगभग 4.2 अरब डॉलर (17 हजार करोड़ रु.) है। पाँच इकाइयों में से पहली इकाई सितंबर 2011 तक स्थापित होगी। संपूर्ण परियोजना 2012 के अंत तक पूरी हो जाएगी। परियोजना के लिए 4250 करोड़ रु. इक्विटी के जरिए, 5550 करोड़ रु. ऋण के जरिए तथा 1.8 बिलियन डॉलर की राशि ईसीबी के जरिए जुटाई जाएगी।
जीएचसीएल लि. ने प्रमोटर कंपनी ओवल इंवेस्टमेंट प्रा.लि. को 45 लाख वारंट अलॉट करने तथा इन वारंटों को इक्विटी शेयर्स में परिवर्तित करने का निर्णय लिया था, किंतु भरतपुर एवं नोएडा के सिविल कोर्ट ने इस प्रक्रिया पर अंतरिम निषेधाज्ञा (इंजक्शन) जारी की है। कंपनी इस संदर्भ में उचित कदम उठा रही है।
|