मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > शेयर बाजार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बीएसई-एनएसई समाचार
* फ्यूचर-ऑप्शन सेगमेंट में किसी कंपनी को शामिल करने या बाहर निकलने से संबंधित नियमों के तहत एनएसई ने एचटीएमटी ग्लोबल सॉल्यूशंस लि. को एफ एंड ओ सेगमेंट से बाहर कर दिया है। जुलाई सीरिज के कॉन्ट्रेक्ट नहीं बन रहे हैं, जबकि मई-जून कॉन्ट्रेक्ट्स में एक्सपायरी तक ट्रेडिंग जारी रहेगी।

* पेंटा मीडिया ग्राफिक्स लि. के 1 रु. फेस वेल्यू वाले शेयर्स 24 अप्रैल को लिस्ट हो गए हैं। कंपनी ने पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत इक्विटी कैपिटल घटाते हुए 10 रु. फेस वेल्यू के 1 शेयर को 1 रुपया फेस वेल्यू के 1 शेयर में बदल दिया है।

* सीएचआई इंवेस्टमेंट लि. के 10 रु. फेस वेल्यू वाले शेयर्स 24 अप्रैल को लिस्ट हो गए हैं। सिएट लि. का इंवेस्टमेंट डिवीजन सीएचआई को ट्रांसफर किया गया था। इसके बदले में सिएट के शेयर होल्डर्स को 100 पर 25 शेयर्स सीएचआई के मिले थे।

* ऐश्वर्या टेलीकॉम लि. ने इश्यू में आवेदन करने वाले निवेशकों को यह ऑप्शन दिया है कि निवेशक चाहे तो 28 अप्रैल 2008 शाम 5.30 बजे तक रजिस्ट्रार को लिखित आवेदन फैक्स या अन्य माध्यमों से भेजकर एप्लीकेशन विद्ड्रॉ कर सकते हैं। कंपनी पर लगाए गए एक मामूली केस को कंपनी द्वारा अपने प्रॉस्पेक्टस के रिस्क फैक्टर्स में दर्शाए नहीं जाने के कारण कंपनी को इस अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

* तेराई टी कंपनी लि. के शेयरों में 30 अप्रैल से बीएसई जेड ग्रुप में ट्रेडिंग प्रारंभ होगी। कंपनी के शेयरों में 16 जुलाई 2001 से ट्रेडिंग सस्पेंड थी।

* ग्रेट ऑफशोर लि. द्वारा अपने शेयरों की पुनर्खरीदी प्रक्रिया स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। खरीदी 28 अप्रैल से प्रारंभ होने वाली थी। कंपनी ने 55.24 करोड़ रु. के शेयर्स अधिकतम 750 रु. प्रति शेयर के भाव पर खरीदने का प्रस्ताव पारित किया है।

* मास्टेक लि. द्वारा अपने शेयर्स बायबैक करने की प्रक्रिया स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। खरीदी 28 अप्रैल से प्रारंभ होने वाली थी। कंपनी ने 65 करोड़ रु. के शेयर्स अधिकतम 750 रु. प्रति शेयर के भाव पर खरीदने का प्रस्ताव पारित किया है।

* रिलायंस पॉवर लि. ने बोनस के लिए रिकॉर्ड-डेट 2 जून तय की है। एनएसई एवं बीएसई ने एक्स-डेट अभी तय नहीं की है, किंतु अनुमान लगाया जा रहा है कि मई के आखिरी सप्ताह में शेयर एक्स-बोनस होंगे। इस इश्यू में रिटेल इंवेस्टर्स को प्रत्येक एप्लीकेशन पर 16-17 शेयर्स अलॉट हुए थे। कंपनी प्रत्येक 5 पर 3 बोनस शेयर्स दे रही है, इसलिए अधिकांश निवेशक बाजार से 3-4 शेयर्स खरीदकर अपनी होल्डिंग 20 शेयर्स तक करने के पक्ष में है ताकि बोनस शेयर्स पूरे मिलें।
और भी
तिमाही परिणाम जारी होंगे
तकनीकी चौकसी
विभिन्न सूचकांकों में साप्ताहिक बदलाव
अप्रैल में एफआईआई की नेट खरीदी-बिक्री
शेयर बाजार फिर 17 हजार के पार
सेंसेक्स में मिलाजुला कारोबार