मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > शेयर बाजार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
शेयर बाजार में तेजी का रंग
सेंसेक्स 295 और निफ्टी 36 अंक चढ़ा
सूचना प्रौद्योगिकी और आधारभूत संरचना क्षेत्र की कंपनियों में बढ़त से शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी दर्ज की गई। बाम्बे शेयर बाजार का सेंसेक्स जहाँ 294.57 अंक चढ़ा वहीं राष्ट्रीय शेयर बाजार के निफ्टी भी करीब 36 अंक ऊँचा रहा।

सरकारी कर्मचारियों की वेतन वृद्धि के लिए गठित छठे वेतन आयोग ने आज अपनी रिपोर्ट केन्द्रीय वित्तमंत्री पी. चिदंबरम को सौंप दी, जिसमें लगभग 40 प्रतिशत वेतन वृद्धि की सिफारिश की गई है। इस पर सरकार को फैसला लेना है। इसका बाजार पर अच्छा असर पड़ा और प्रमुख शेयर बाजारों में तेजी की धारणा बनी।

सरकारी कर्मचारियों की वेतन वृद्धि की खबरों के बीच सेंसेक्स पिछले कारोबारी दिवस के 14994.83 अंक की तुलना में करीब सौ अंक ऊपर खुला। इस स्तर से यह 258 अंक और बढ़कर ऊँचे में 15351.31 अंक तक चढ़ा। नीचे में 15056.09 अंक तक गिरने के बाद समाप्ति पर कुल 294.57 अंक अर्थात 1.96 प्रतिशत के लाभ से 15289.40 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में बढ़त के बावजूद इसके मिडकैप और स्मालकैप में गिरावट का रुख रहा। मिडकैप सूचकांक 2.66 अंक अर्थात 158.57 अंक के नुकसान से 5805.53 अंक रह गया। स्मालकैप में 6950.12 अंक पर 3.77 प्रतिशत अर्थात 272.08 अंक का नुकसान रहा।

एनएसई का निफ्टी पिछले कारोबारी दिवस के 4573.95 अंक की तुलना में 4576.80 अंक पर खुला। ऊपर में 4649.45 तथा नीचे में 4539.80 अंक तक गिरने के बाद समाप्ति पर कुल 35.90की बढ़त से 4609.85 अंक पर बंद हुआ।

एशियाई शेयर बाजारों में जापान का निक्केई फ्लैट रहा, जबकि चीन में सूचकांक साढ़े चार प्रतिशत नीचे गिरकर बंद हुआ। वियतनाम में आज लगातार सातवें कारोबारी दिवस में सूचकांक नीचे गया। आज वियतनाम का सूचकांक जहाँ बंद हुआ वह पिछले 16 महीने का न्यूनतम स्तर है।

बीएसई की तरह एनएसई के मिडकैप 50 में 7372.35 अंक पर 1.59 प्रतिशत की गिरावट रही। निफ्टी जूनियर 7372.35 अंक पर 0.79 प्रतिशत घट गया।

बीएसई के अन्य प्रमुख सूचकांकों में रियलटी 281.52 अंक अर्थात 3.97 प्रतिशत नीचा रहा। कंज्यूमर ड्यूरेबल 2.01 प्रतिशत अथवा 71.77 अंक टूट गया। आईटी 52.33 अंक, ऑटो 6.23 अंक, इंजीनियरिंग 34.42 अंक और पीएसयू में 18.85 अंक का सुधार दिखा। धातु सूचकांक आज 5.27 प्रतिशत नीचे गया।

मिडकैप और स्मालकैप सूचकांकों में गिरावट से बीएसई का रुख नकारात्मक रहा। कुल 2717 कंपनियों में कामकाज हुआ और इसमें से मात्र 20.02 प्रतिशत अर्थात 544 में बढ़त और 78.73 प्रतिशत अर्थात 2139 में घाटा हुआ। मात्र 34 कंपनियों के शेयर स्थिर थे। सेंसेक्स की तीस कंपनियों में 22 के शेयर लाभ और आठ के नीचे रहे।

सेंसेक्स के फायदे वाले शेयरों में सर्वाधिक बढ़त एचडीएफसी के शेयरों में दिखी। इसके शेयर 7.73 प्रतिशत अर्थात 171.10 रुपए चढ़कर 2384.05 रुपए पर पहुँच गए। विप्रो टेक्नोलॉजी के शेयर 5.88 प्रतिशत चढ़कर 398.75 रुपए पर बंद हुए। आईसीआईसीआई बैंक भी 67.40 रुपए अर्थात 5.31 प्रतिशत चढ़कर 804.55 रुपए पर बंद हुए। फायदे वाले शेयरों की सूची में हिन्दुस्तान लीवर, एसीसी, लार्सन एंड टुब्रो, भारती एयरटेल, स्टेट बैंक, भेल, रिलायंस, आईटीसी, टाटा मोटर, अंबुजा सीमेंट, टीसीएस आदि शामिल थे।

नुकसान वाली श्रेणी में धातु कंपनी टाटा स्टील का शेयर 7.04 प्रतिशत अर्थात 44.85 रुपए के नुकसान से 592.45 रुपए रह गया। रिलायंस एनर्जी में 1150.90 रुपए पर 55.60 रुपए निकल गए। डीएलएफ, जयप्रकाश एसोसिएट, मारुति सुजूकी, रेनबेक्सी लैब, हिंडाल्को और एनटीपीसी नुकसान वाली अन्य कंपनियाँ थीं।
और भी
थमे नहीं रिलायंस पॉवर के झटके
बोनस के पहले ही एक्स बोनस!
अफवाहों का असर...
बीएसई-एनएसई समाचार
कार्पोरेट गतिविधियाँ
तकनीकी चौकसी