मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > शेयर बाजार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अफवाहों का असर...
यस बैंक लि. के शेयर भाव बुधवार को बीएसई में 8.5 प्रतिशत बढ़कर 137 रु. पर बंद हुए। 29 फरवरी से 19 मार्च तक शेयर भाव लगभग 44 प्रतिशत घट चुके हैं तथा 18 मार्च को 120.55 रु. पर 52 सप्ताह का लो भी बन चुका है।

22 जनवरी के बाद से बाजार में जारी भारी बिकवाली के बावजूद यह शेयर मजबूती से टिका था, लेकिन फॉरेन एक्सचेंज डेरिवेटिव्ज में बैंक को घाटा होने की अफवाहों के आधार पर यस बैंक के शेयर्स गिरावट का शिकार हो गए हैं।

हालाँकि यस बैंक ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते कहा है कि बैंक के पास उच्च क्वालिफाइड ट्रेजरी टीम है, जो फॉरेन एक्सचेंज पोर्टफोलियों के जोखिम को बखूबी समझती है। बैंक के पास फॉरेन एक्सचेंज डेरिवेटिव्ज में कोई अनकवर्ड जोखिम नहीं है तथा बैंक के बड़े ट्रेजरी ग्राहक अपनी वित्तीय जवाबदारियों का निर्वहन करने में पूर्ण रूप से सक्षम हैं।

यस बैंक की अभी 60 शाखाएँ हैं तथा 57 नई शाखाएँ खुलने की तैयारी है। बैंक ने 31 दिसंबर 2007 को समाप्त नौ महीनों में 135.52 करोड़ रु. का शुद्ध लाभ दर्शाया है, जो कि पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 114 प्रतिशत ज्यादा है।
और भी
बीएसई-एनएसई समाचार
कार्पोरेट गतिविधियाँ
तकनीकी चौकसी
शेयर बाजार में रहेगा माहौल सतर्क
शेयर सूचकांक 161 अंक चढ़ा
शेयर बाजार में मामूली सुधार