मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > शेयर बाजार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
शेयर सूचकांक 161 अंक चढ़ा
अमेरिका के केन्द्रीय बैंक फैडरल रिजर्व के ब्याज दरों में पौन प्रतिशत की कटौती भारतीय शेयर बाजारों में खास असर नहीं दिखा सकी। उतार-चढाव भरे कारोबार में बीएसई का सेंसेक्स बुधवार को 161 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 41 अंक की ही बढ़त पा सके।

बाजार विशलेषकों का कहना है कि फिलहाल जो स्थिति है, उसमें निवेशकों का विश्वास फिर से बहाल कर पाना काफी मुश्किल लग रहा है। फैडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कटौती के बावजूद भविष्य के लिए जो संकेत दिए हैं, उसे बाजार अच्छा नहीं मान रहा है। हालाँकि फैड की कटौती के समाचारों से एशियाई के शेयर बाजारों में भारतीय बाजारों की तुलना में बढ़त अच्छी थी।

फैड ने कल अपनी बैठक में ब्याज दरों को 0.75 प्रतिशत घटाकर 2.25 प्रतिशत किया है, जो फरवरी 2005 के बाद की न्यूनतम है1 इस वर्ष फैड ब्याज दरों में दो प्रतिशत तक कटौती कर चुका है।

ब्याज दरों में कटौती के समाचारों से सेंसेक्स कल के 14833.46 अंक की तुलना में करीब पाँच सौ अंक ऊपर खुला। इस स्तर से यह 140 अंक और बढ़कर ऊँचे में 15465.81 अंक तक चढ़ा। नीचे में 14930.08 अंक तक गिरने के बाद समाप्ति पर कुल 161.37 अंक अर्थात 1.09 प्रतिशत के लाभ से 14994.83 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में बढ़त के बावजूद इसके मिडकैप और स्मालकैप में गिरावट का रुख रहा। एनएसई का निफ्टी कल के 4533 अंक की तुलना में 4534.75 अंक पर खुला। ऊपर में 4718.40 तथा नीचे में 4533.90 अंक तक गिरने के बाद समाप्ति पर कुल 40.95 अंक अर्थात 0.90 प्रतिशत की बढ़त से 4573.95 अंक पर बंद हुआ।
और भी
शेयर बाजार में मामूली सुधार
निवेशकों के तीन लाख करोड़ डूबे
शेयर बाजार में एक और 'काला सोमवार'
सेंसेक्स की दस बड़ी गिरावटें
कार्पोरेट गतिविधियाँ
जिंदल स्टेनलेस, विस्तार व निवेश जारी...