मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > शेयर बाजार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
शेयर बाजार में मामूली सुधार
देश के शेयर बाजार बीते दिन की भारी गिरावट से उबरते हुए मंगलवार को इंजीनियरिंग, एफएमसीजी, ऑटोमोबाइल, रियलटी और ऊर्जा कंपनियों को मिले छिटपुट समर्थन तथा एशियाई शेयर बाजारों के मिले-जुले समाचारों के बीच आज हलकी बढ़त पाने में सफल रहे। बम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 24 अंक और नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 30 अंक ऊपर बंद हुए।

कारोबार के दौरान शेयर बाजारों में उठापटक का दौर बना रहा। बाजार सूत्रों का कहना है कि फिलहाल सबकी निगाहें अमेरिका के फैडरल रिजर्व की बैठक पर टिकी हुई हैं और उसमें ब्याज दरों के संबंध में क्या फैसला होता है, इसके बाद ही शेयर बाजारों की चाल के बारे में कुछ अनुमान लगा पाना संभव होगा। बैठक में ब्याज दरों में कटौती को लेकर विश्लेषकों की अलग-अलग राय है।

सेंसेक्स कल के 14809.49 अंक की तुलना में 14725.68 अंक पर नीचा खुला और फिर लगातार चढ़ता-उतरता दिखा। सत्र के दौरान यह ऊपर में 15169.61 अंक तथा नीचे में 14677.24 अंक तक गिरने के बाद समाप्ति पर कुछ सुधरा और कुल 23.97 अंक अर्थात 0.16 प्रतिशत बढ़कर 14833.46 अंक पर बंद हुआ।

एनएसई का निफ्टी कल के 4503.10 अंक के मुकाबले 4519.90 अंक पर खुला और ऊपर में 4617.95 तथा नीचे में 4468.55 अंक तक गिरने के बाद कुल 29.90 अंक अर्थात 0.66 प्रतिशत के लाभ से 4533 अंक पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में यूरोप में तेजी देखी गई। एशिया में हांगकांग का हैंगसैंग और जापान का निक्केई ऊपर रहे जबकि चीन का कम्पोजिट सूचकांक नीचा था। ऑस्ट्रेलिया में भी शेयर बाजार नीचे रहे।
और भी
निवेशकों के तीन लाख करोड़ डूबे
शेयर बाजार में एक और 'काला सोमवार'
सेंसेक्स की दस बड़ी गिरावटें
कार्पोरेट गतिविधियाँ
जिंदल स्टेनलेस, विस्तार व निवेश जारी...
बीएसई-एनएसई समाचार