देश के शेयर बाजारों में सोमवार को एक बार फिर काले सोमवार का कहर बरपा और एक झटके में निवेशकों की गाढ़ी कमाई के तीन लाख 559 करोड़ रुपए डूब गए।
ग्लोब कैपिटल मार्केट के विश्लेषक विकास आहूजा ने बताया कि बीते शुक्रवार को बाजार बंद होने के समय कुल बाजार पूँजीकरण 49 लाख 34 हजार 683 करोड़ रुपए था, जो आज सत्र की समाप्ति के पश्चात 46 लाख 34 हजार 124 करोड़ रुपए रह गया।
पिछले कारोबारी सत्र की तुलना में सिर्फ आज के कारोबार में निवेशकों के तीन लाख 559 करोड़ रुपए डूब गए। गौरतलब है कि बीएसई के सेंसेक्स में आज इसके इतिहास की दूसरी बड़ी 951.30 अंक की गिरावट दर्ज की गई। शेयर बाजार में एक और 'काला सोमवार' सेंसेक्स की दस बड़ी गिरावटें
|