मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > शेयर बाजार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कार्पोरेट गतिविधियाँ
* वकरांगी सॉफ्टवेयर लि. ने 22.50 लाख वारंटों को 231 रु. प्रति शेयर की प्रीमियम पर इक्विटी शेयरों में परिवर्तित करने का निर्णय लिया है। प्रत्येक वारंट के बदले कंपनी 1 इक्विटी शेयर 241 रु. के भाव पर देगी। ये वारंट कंपनी के प्रमोटर दिनेश नंदवाना एवं अन्य सहयोगियों को जारी किए गए थे। शुक्रवार को एनएसई-बीएसई में भाव 180-185 रु. थे।

* एक्सएल टेलीकॉम लि. ने 8.5 लाख डॉलर की एफसीसीबी के कन्वर्शन पर 10 रु. फेस वेल्यू के 1,30,082 शेयर्स 250 रु. प्रति शेयर पर तथा 1.60 लाख शेयर्स कुल 123 रु. प्रति शेयर के भाव पर जारी किए हैं। शुक्रवार को एनएसई-बीएसई में भाव 240-245 रु. के बीच थे।

* कोर प्रोजेक्ट्स एंड टेक्नॉलॉजीस लि. ने एवी बिरला ग्रुप की कंपनी टीजीएस इंवेस्टमेंट एंड ट्रेड प्रालि को 4.50 लाख वारंट के बदले इतनी ही मात्रा में इक्विटी शेयर्स दिए हैं। 2 रु. फेस वेल्यू के शेयर्स 305 रु. प्रति शेयर के भाव पर जारी किए गए हैं। शुक्रवार को बीएसई-एनएसई में भाव 175-180 रु. के बीच थे।

* फेम इंडिया लि. (पूर्व नाम श्रृंगार सिनेमा लि.) ने कोलकाता में 6 स्क्रीनों एवं 1426 सीटों वाले फेम साऊथ सिटी का शुभारंभ 14 मार्च को किया है। इस सिनेमाघर के प्रारंभ होने के साथ ही कंपनी की क्षमता 54 स्क्रीन्स की हो गई है। शुक्रवार को बीएसई में भाव 60-62 रु. के बीच थे। कंपनी के शेयरों ने 52 सप्ताह का हाई 135.20 रु. का व लो 49.60 रु. का बनाया है।

* परामिड साईमीरा थिएटर लि. की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी पिरामिड साईमीरा इंटरटेनमेंट लि. ने यूके स्थित पेन योरपीयन डीटीएच प्लेटफार्म, सपाइज टीवी के साथ एक रणनीतिक भागीदारी की है, जिसके तहत पूरे योरप, उत्तरी अफ्रीका एवं मध्य-पूर्व के देशों में डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) सर्विसेस की शुरुआत की जाएगी। शुक्रवार को बीएसई में भाव 300-305 रु. के बीच थे। कंपनी के शेयरों ने 52 सप्ताह का उच्च 551 रु. तथा निम्न 245.20 रु. का बनाया है।

* मान इंडस्ट्रीज लि. ने अमेरिका के लिटिल रॉक पोर्ट स्थित 162 एकड़ जमीन पर 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर के निवेश से एक नई पाइप उत्पादन इकाई लगाने की योजना बनाई है। ये पाइप मुख्यतः पेट्रोलियम इंडस्ट्रीज में प्रयोग किए जाएँगे।

* डाबर इंडिया लि. की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एचएंडबी स्टोर्स लि. ने राजौरी गार्डन, दिल्ली में अपने पहले ब्यूटी, हेल्थ तथा वेलनेस रिटेल स्टोर का उद्घाटन किया है।

* यस बैंक लि. ने फास्ट ट्रेक इंपेक्ट प्रालि एवं एरो वेबटेक्स लि. की ओर से अडवानी होटल्स एंड रिसोर्ट्‌स इंडिया लि. के शेयरधारकों के शेयर्स खरीदने की पेशकश 29 फरवरी 2008 को की थी। इस प्रस्ताव में मामूली संशोधन करते हुए शेयर खरीदी भाव 102 रु. से बढ़ाकर 103 रु. किया गया है।

* धनलक्ष्मी बैंक ने राइट इश्यू बंद होने की तारीख 19 मार्च से बढ़ाकर 17 अप्रैल 2008 कर दी है। बैंक 62 रु. प्रति शेयर के भाव पर राइट शेयर्स जारी कर रही है। बीएसई में शुक्रवार को बंद भाव 62 रु. के करीब ही थे।
और भी
जिंदल स्टेनलेस, विस्तार व निवेश जारी...
बीएसई-एनएसई समाचार
तकनीकी चौकसी
सेंसेक्स में 400 अंकों की वृद्धि
सेंसेक्स में छठी सबसे बड़ी गिरावट
शेयर बाजार में मामूली बढ़त