मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > शेयर बाजार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बीएसई-एनएसई समाचार
* स्टेट ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन के शेयर्स 19 मार्च को एक्स-बोनस होंगे। कंपनी ने 1 पर 1 का बोनस घोषित किया है।

* विशाल कॉटस्पिन लि. के 10 रु. फेस वेल्यू वाले शेयर्स 17 मार्च को बीएसई में लिस्ट होंगे। ट्रेडिंग जेड ग्रुप में होगी तथा मार्केट लॉट 100 शेयर्स का रहेगा। कंपनी ने बीआईएफआर ऑर्डर के तहत इक्विटी केपिटल घटाई है।

* गाँधी स्पेशल ट्यूब्स लि. के शेयर्स 17 मार्च को स्पिलिट होंगे। कंपनी 10 रु. फेस वेल्यू के 1 शेयर को 5 रु. के 2 शेयर्स में विभाजित कर रही है।

* बीएसई ने राजकुमार फोर्ज लि. के शेयर कारोबार पर लगा निलंबन हटा लिया है। इस शेयर में मंगलवार, 18 मार्च से 'जेड' ग्रुप के तहत कामकाज शुरू होगा। कंपनी के शेयरों में 26 दिसंबर 2001 से ट्रेडिंग सस्पेंड थी।

* बीएसई ने अरोमा कोक लि. के शेयर कारोबार पर लगा निलंबन हटा लिया है। इस शेयर में मंगलवार, 18 मार्च से 'जेड' ग्रुप के तहत कामकाज शुरू होगा। कंपनी के शेयरों में 26 दिसंबर 2001 से ट्रेडिंग सस्पेंड थी।

* सुपर टेन्नेरी इंडिया लि. ने 10 रु. फेस वेल्यू के 1 शेयर को 2 रु. के 5 शेयर्स में विभाजित करने के लिए 28 मार्च 2008 रिकॉर्ड डेट निर्धारित की है।

* पैरी एग्रो इंडस्ट्रीज लि. की रिवर्स बुक बिल्डिंग प्रक्रिया बीएसई में 26 से 28 मार्च 2008 तक चलेगी। अधिग्रहणकर्ता न्यू अंबाडी एस्टेट्स प्रालि ने पैरी एग्रो के 5,67,660 शेयर्स खरीदने के लिए फ्लोर प्राइस 1759.11 रु. तय की है। शुक्रवार को बीएसई में बंद भाव 1860 रु. था।

* इंडियन होटल्स कंपनी लि. के राइट रिनंशिएसन लेटर की ट्रेडिंग बीएसई की ऑड-लॉट स्क्रीन पर 4 अप्रैल 2008 तक चलेगी। कंपनी का राइट इश्यू 14 मार्च को खुल चुका है। बंद होने की तारीख 15 अप्रैल है।

* क्रेजी इंफोटेक ने 10 रु. फेस वेल्यू के शेयर को 1 रु. में स्पिलिट करने के लिए 4 अप्रैल रिकॉर्ड-डेट निर्धारित की है। शुक्रवार को भाव 27-28 रु. था। 52 सप्ताह का हाई 268.95 रु. एवं लो 25 रु. का है।
और भी
तकनीकी चौकसी
सेंसेक्स में 400 अंकों की वृद्धि
सेंसेक्स में छठी सबसे बड़ी गिरावट
शेयर बाजार में मामूली बढ़त
शेयर बाजार में मंदी पर ब्रेक
636 अंक गिरकर संभला शेयर बाजार