ग्लोबल मार्केट में मंदी का असर लगातार भारतीय बाजारों पर हो रहा है। मंगलवार को भी शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को बाजार अपने सामान्य स्तर पर खुल सकता है।
निफ्टी को 4820-4800 के स्तर पर अच्छा सपोर्ट है। यदि बाजार इस स्तर को कायम रख पाया तो फिर हम इसमें आगे भी सुधार देखेंगे।
यदि निफ्टी 4990 के स्तर के ऊपर बना रहा तो फिर हम इसमें 5020/5050 तक के स्तर की मजबूती देखेंगे। दूसरी तरफ यदि निफ्टी 4790 के स्तर से भी नीचे आया तो फिर बाजार में बिकवाली का दबाव देखा जाएगा और निफ्टी 4720/4670/4630 के स्तर तक गिर सकता है।
*यह लेखक की निजी राय है। किसी भी प्रकार की जोखिम की जवाबदारी वेबदुनिया की नहीं होगी।
|