मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > शेयर बाजार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
शुक्रवार को कैसा रहेगा बाजार
राजेश पालवीया
शुक्रवार का दिन बजट का दिन है। इस दिन बाजार और बजट की चर्चाएँ चरम पर होंगी।

शुक्रवार को उम्मीद है कि बाजार अपने सामान्य स्तर पर खुले और पूरी तरह बजट की घोषणाओं पर निर्भर रहे। निफ्टी को 5300-5315 के स्तर पर अच्छा सपोर्ट है। निफ्टी यदि खुद को 5270 के स्तर ऊपर कायम रख पाया तो फिर हम इसमें और बढ़त देखेंगे।

यदि निफ्टी 5390 के स्तर से भी ऊपर गया तो फिर हम बाजार में और खरीदारी का माहौल देखेंगे और निफ्टी 5425/5440 का स्तर देख सकता है।

दूसरी तरफ निफ्टी को 5270/5240/5200 के स्तर पर अच्छा सपोर्ट है। यदि निफ्टी 5200 के स्तर से नीचे गिरा तो फिर हम 5170/5125 तक के स्तर की गिरावट देखेंगे।

प्रमुख स्टाक- शुक्रवार के बाजार में बाटा इंडिया, एचपीसीएल हिन्डाल्को, पावर ग्रिड, रिलायंस, गैल, बाइकॉन, बीईएमएल के शेयर धूम मचा सकते हैं।

*यह लेखक की निजी राय है। किसी भी प्रकार की जोखिम की जवाबदारी वेबदुनिया की नहीं होगी।
और भी
शेयर बाजार में सुस्ती जारी
निवेशक सचेत रहें
शेयर बाजार में मामूली बढ़त
कैसा रहेगा गुरुवार को बाजार
सेंसेक्स में 156 अंक का उछाल
कैसा रहेगा बुधवार का बाजार