मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > शेयर बाजार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कैसा रहेगा गुरुवार को बाजार
राजेश पालवीया
गुरुवार को भी बाजार अनिश्चित रहेगा क्योंकि आम बजट पेश होने में केवल यही दिन बाकी है। बजट के स्वरूप के बाद बाजार की दिशा तय होगी।

बुधवार की रात को यूएस बाजार में होम सेल्स डाटा और यूएस अर्थव्यवस्था पर स्पीच होगी, जिससे भारतीय बाजार प्रभावित हो सकते हैं।

गुरुवार को संभावना है कि बाजार कुछ अंक नीचे गिरकर खुले। हो सकता है निफ्टी 20-30 अंक की गिरावट के साथ खुले। शुरुआत में निफ्टी 5240-5250 के स्तर पर कारोबार कर सकता है। यदि निफ्टी 5295 के स्तर के ऊपर बना रहा तो ही बाजार में बढ़त आ सकेगी।

यदि निफ्टी 5370 के स्तर के ऊपर गया तो फिर हम इसमें 5415/5460 के स्तर तक मजबूती देख सकते हैं। दूसरी तरफ निफ्टी को 5225/5200/5175 के स्तर तक अच्छा सपोर्ट है। यदि निफ्टी 2175 के स्तर के नीचे आया तो फिर हम इसमें 5120/5090 के स्तर तक गिरावट देखेंगे।

प्रमुख स्टाक : गुरुवार के बाजार में जेपी एसोसिएट्‍स, भारती एयरटेल, सिमेंस, हिन्द जिंक, आईआरबी, सीईएससी, एचडीआईएल, कोटक और आशापुरा माइन के शेयर धूम मचा सकते हैं।

*यह लेखक की निजी राय है। किसी भी प्रकार की जोखिम की जवाबदारी वेबदुनिया की नहीं होगी।
और भी
सेंसेक्स में 156 अंक का उछाल
कैसा रहेगा बुधवार का बाजार
शेयर बाजार के निवेशकों को लुटने से बचाएँ
सेंसेक्स ने 302 अंक की छलाँग लगाई
विदेशी निवेश की सीमा बढ़ाई
आर पॉवर देगी 5 पर 3 बोनस शेयर