मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > शेयर बाजार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सेंसेक्स ने 302 अंक की छलाँग लगाई
देश के शेयर बाजारों में सोमवार को इंजीनियरिंग, रियलटी, तेल और धातु क्षेत्र की कंपनियों को मिले समर्थन से अच्छी बढ़त दर्ज की गई। बम्बई शेयर बाजार (बीएसई) सेंसेक्स ने 302 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी 100 अंक की छलाँग लगाई।

कारोबार के दौरान निरंतर उठापटक देखने को मिली। सत्र की शुरुआत में ऊँचा खुला बाजार दोपहर तक गिरावट में आ गया। इसके बाद फिर लिवाली का समर्थन मिलने से बाजार ने पलटी मारी।

एशिया के शेयर बाजारों से मिले-जुले समाचार थे। जापान का निक्केई छह सप्ताह के उच्च स्तर पर बंद हुआ जबकि हांगकांग का हैंगसैंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट नीचे थे। पाकिस्तान का कराची शेयर बाजार का सूचकांक भी शुरू में ऊपर खुलने के बाद बढत को बरकरार नहीं रखा सका। ब्रिटेन के शेयर बाजार ऊपर खुले हैं।

कारोबारियों के मुताबिक गुरुवार को चालू माह के लिए वायदा एवं विकल्प कारोबार का निपटान होना है। इसे देखते हुए कुछ शार्ट कवरिंग के लिए लिवाली देखी गई। सेंसेक्स शुक्रवार के 17349.07 अंक की तुलना में 17523.81 अंक पर ऊँचा खुला और ऊपर में 17674.06 तथा नीचे में 17137.99 अंक तक गिरने के बाद समाप्ति पर कुल301.50 अंक अर्थात 1.74 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ।

सेंसेक्स में अच्छी बढ़त के बावजूद बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप में नुकसान देखा गया। अन्य वर्गों में इंजीनियरिंग, धातु, ऑयल एंड गैस, रियलटी और सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के सूचकांक ऊँचे रहे।
एनएसई का निफ्टी 99.95 अंक अर्थात 1.76 प्रतिशत की बढत से 5200-70 अंक पर बंद हुआ।

बीएसई में मझौली और लघु कंपनियों के शेयरों में बिकवाली के चलने से रुख नकारात्मक रहा। कुल 2740 कंपनियों के शेयरों में कामकाज हुआ और इसमें से 1074 अर्थात 39.20 प्रतिशत के शेयर ही मुनाफे में रहे। पंद्रह सौ छियानवे अर्थात 58.25 प्रतिशत कंपनियों के शेयरों में गिरावट और 70 में स्थिरता थी। सेंसेक्स की तीस कंपनियों में 26 ऊपर और चार के शेयर नीचे आए।

एचडीएफसी बैंक और सेंचुरियन बैंक ऑफ पंजाब के विलय के लिए शेयरों का जो अनुपात तय हुआ है। उससे निवेशक खुश नहीं दिखे और इसके चलते एचडीएफसी बैंक का शेयर ऊपर खुलने के बावजूद समाप्ति पर 3.54 प्रतिशत अर्थात 52.25 रुपए के नुकसान से 1422.70 रुपए रह गया। कारोबार के शुरू में यह 1499.90 रुपए पर खुला और ऊंचे में 1524 तथा नीचे में 1397.10 रुपए तक गिरा।

बजाज ऑटो, हिन्दुस्तान यूनीलीवर और महिन्द्रा एंड महिन्द्रा के शेयर सेंसेक्स के घाटे वाले अन्य शेयर थे। सेंसेक्स के फायदे वाले शेयरों में सर्वाधिक बढ़त सीमेंट कंपनी एसीसी के शेयर में थे। इसका शेयर 44.05 रुपए अर्थात 5.69 प्रतिशत बढ़कर 818.35 रुपए पर पहुँच गया।

सेंसेक्स में सर्वाधिक भारांक रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 2551.70 रुपए पर 5.02 प्रतिशत अर्थात 121.90 रुपए की तेजी रही। रिलायंस एनर्जी का शेयर 4.29 प्रतिशत अर्थात 66.80 रुपए की बढ़त से 1622.70 रुपए पर पहुँच गया।

रुपए की कमजोर को देखते हुए सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों को खासी राहत मिली है। इस क्षेत्र की विप्रो, सत्यम कंप्यूटर और इन्फोसिस टेक्नोलॉजीस के शेयरों में दो से लेकर चार प्रतिशत तक की बढ़त देखी गई।

ग्रासिम इंडस्ट्रीज, मारूति सुजूकी, एनटीपीसी, हिंडाल्को, रैनबैक्सी लैब, एलएंडटी, सिप्ला लिमिटेड, टाटा मोटर्स, रिलायंस कम्युनिकेशंस, ओएनजीसी, भेल, आईसीआईसीआई बैंक और आईटीसी के शेयर सेंसेक्स के फायदे वाले शेयरों की सूची में थे।
और भी
विदेशी निवेश की सीमा बढ़ाई
आर पॉवर देगी 5 पर 3 बोनस शेयर
स्टॉक स्पिलिट/एक्स-बोनस
बीएसई-एनएसई समाचार
आई एम ए ह्यूज बुल ऑन द अमेरिकन इकॉनॉमी-वॉरेन बफे
बदल रहा है वॉकहार्ट का डीएनए