रोजगार पोर्टल नौकरी डॉटकॉम की स्वामित्व वाली कंपनी इन्फो एज (इंडिया) लिमिटेड ने कहा कि उसने कंपनी में विदेशी संस्थागत निवेश की सीमा बढ़ाकर 40 फीसदी की है, जो फिलहाल 24.4 फीसदी है।
इन्फो एज ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि कंपनी ने निदेशक मंडल शेयर धारकों और संस्थागत निवेशकों से इस बारे में मंजूरी प्राप्त कर ली है।
|